फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rape charges on labour

निर्माणाधीन साइट पर महिला से रेप, आरोपी फरार

Fri, 04 Jul 2014 08:00 PM IST
Updated Fri, 04 Jul 2014 08:00 PM IST
विज्ञापन
rape charges on labour

गुड़गांव में एक दिन पहले ही घर में घुसकर महिला के साथ दूधिए की शर्मनाक हरकत का मामला ठंडा नहीं पड़ा था कि एक बार फिर रेप का मामला सामने आने से पुलिस भी परेशान हो गई।

विज्ञापन


शहर की एक महिला ने अपने पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामले का खुलासा होने से पहले ही आरोपी फरार हो गया।

मामले की छानबीन के दौरान पुलिस को आरोपी का कोई स्थायी पता नहीं लगा है। उसके दोस्तों से मोबाइल नंबर पता कर आरोपी को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

बिहार का रहने वाला है आरोपी

rape charges on labour

हुडा के मास्टर प्लान के तहत सेक्टर-90 में कार्य चल रहा है। महिला इसी निर्माणाधीन साइट पर मजदूरी करती है। पीड़िता ने सेक्टर-10 थाना में शिकायत में बताया कि उसके बगल वाली झोपड़ी में साजिद निवासी बिहार रहता है।

बुधवार सुबह साजिद महिला की झोपड़ी में घुस गया और वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

साथ ही महिला का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के साथ ही उसका बयान अदालत में दर्ज करा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed