{"_id":"fe07f38436f8e800f4d295dfc324b38a","slug":"rape-attempt-to-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप का प्रयास करने वालों को शोर मचाकर भगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप का प्रयास करने वालों को शोर मचाकर भगाया
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Mon, 07 Jul 2014 04:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार सुबह दो युवकों ने नौवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन
पीड़िता के शोर मचाने पर युवक भाग गए। सूचना देने के एक घंटे के बाद पुलिस वहां पहुंची, लेकिन जब अधिकारियों से सवाल किया गया तो उन्होंने घटना की जानकारी होने से इनकार कर दिया।
जानकारी के मुताबिक पीड़िता के पिता गांव में किराये पर रहते हैं और मजदूरी करते हैं। रविवार को भी माता-पिता मजदूरी के लिए बाहर गए थे। लड़की को अकेला देख युवक घर में घुस गए और उससे दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन
लड़की को शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े। इस बीच युवक वहां से भाग गए। इस दौरान युवकों की बाइक वहीं छूट गई। गांववालों ने पुलिस को सूचना दी तो वो काफी देर से वहां पहुंची। पुलिस ने आरोपियों की बाइक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन