मासूम से हैवानियत करने वाला मौसा गिरफ्तार
11 वर्ष की मासूम बच्ची को उसके सगे मौसा ने अपनी हैवानियत का शिकार बनाया। अपने बच्चों के साथ उसे रखते हुए आरोपी मौसा उसके साथ एक साल से लगातार दुष्कर्म कर रहा था।
इतना ही नहीं, किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी से बच्ची सहमी रही और आरोपी लगातार उसके साथ हैवानियत का खेल खेलता रहा।
हद तो तब हो गई जब पिछले हफ्ते उसके भरोसे छोड़कर गई उसकी मां और बीवी की गैरमौजूदगी में आरोपी उसके साथ लगातार कई दिनों तक रेप करता रहा।
पुलिस के गिरफ्त में आया आरोपी
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र स्थित एक गांव में 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस का दावा है कि घटना के बाद आरोपी रात में अपने घर आया था और मुखबिर की सूचना पर उसे वहीं दबोच लिया गया।