{"_id":"59fb26744f1c1bc9678b90cc","slug":"rape-accusation-on-live-in-partner-child-aborted-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिव-इन पार्टनर पर लगाया ये इलजाम, करवाना पड़ा दिल्ली में गर्भपात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिव-इन पार्टनर पर लगाया ये इलजाम, करवाना पड़ा दिल्ली में गर्भपात
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Fri, 03 Nov 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
उद्योग विहार स्थित एक कंपनी में कार्यरत महिला ने लिव-इन पार्टनर पर दुष्कर्म करने व गर्भपात करवाने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार दिल्ली निवासी एक महिला उद्योग विहार स्थित एक कंपनी में कार्यरत है। वह कंपनी के ही एक साथी शरद रावत के साथ सुशांतलोक क्षेत्र में लिव-इन-रिलेशनशिप में करीब डेढ़ वर्ष से रहती है।
विज्ञापन
आरोप है कि लिव-इन में रहते हुए आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। इसके बारे में जब उसे पता लगा तो वह उसे दिल्ली ले गया और वहां उसका गर्भपात करवा दिया।
विज्ञापन
इसकी शिकायत उसने महिला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रही महिला एसआई मुकेश कुमारी का कहना है मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी फरार है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
