{"_id":"fe8178eab8b7cd2169165fcef3ebebd5","slug":"rade-on-fake-tobacco-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां से आता था असली पैकेट में नकली गुटखा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यहां से आता था असली पैकेट में नकली गुटखा
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 19 Apr 2014 01:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के बिसरख पुलिस ने बृहस्पतिवार को चिपियाना गांव के पास करण एंक्लेव में छापा मारकर नकली तंबाकू बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़ किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने फैक्ट्री मालिक और दो कर्मियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा मौके से कई नामी कंपनियों के पाउच भी बरामद किए हैं।
सीओ डॉ. अनूप सिंह ने बताया कि बिसरख थाना प्रभारी संजय वर्मा को सूचना मिली कि चिपियाना गांव के पास करण एंक्लेव कॉलोनी के एक मकान में नकली तंबाकू बनाया जाता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: नशे में टल्ली महिला ने जमकर किया हंगामा
विज्ञापन
यहां पर पुलिस ने छापा मारा। मौके से फैक्ट्री मालिक दिनेश निवासी चंदौसी मुरादाबाद और दो कर्मचारी गोपाल और मोनू को गिरफ्तार किया गया है।
इसके अलावा पुलिस ने पाउच पैक करने वाली मशीन, 15 बोरे नकली तंबाकू और 20 बोरे तैयार की गई खैनी बरामद की है।
पूछताछ में आरोपी फैक्ट्री मालिक ने बताया कि वह मौजूदा समय में गाजियाबाद के नवयुग मार्केट रहता है। उसने कॉलोनी में एक मकान किराये पर लिया था, जिसमें वह तंबाकू से खैनी तैयार करता था।