पति-पत्नी के बीच हुई कहासुनी तो महिला ने पंखे से लटककर की खुदकुशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तावड़ू के गांव शिकारपुर में एक महिला द्वारा पंखे से लटककर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के नूंह सीएचसी भेज दिया है। मृतक महिला के मायके वाले ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या करने का आरोप लगा रहे है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटीें है।
ग्रामीण गरीब चैयरमैन ने बताया की उसके भाई बालू के पुत्र जुनैद की शादी करीबन 7 साल पहले गांव बसई थाना नगीना निवासी अरफीना के साथ हुई थी। महिला के दो बच्चे है। मंगलवार को पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हो गई।
इससे नाराज होकर महिला ने घर में लगे पखें में लटकर खुदकुशी कर ली। बताया गया है की खुदकुशी के समय घर पर कोई नहीं था। परिजनों ने जब महिला को घर में पंखे पर झूलते हुए देखा तो उनके पैरो तले की जमीन खिसक गई। घटना की जानकारी गांव में आग की तरह फैल गई और घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
ग्रामीणों व परिजनों ने मामले की जानकारी महिला के मायके वालों को दी। जिसके बाद मायके वालों के यहां से काफी लोग गांव शिकारपुर पहुंचे और मामले को देखने के बाद उन्होंने ससुराल पक्ष के लोगों पर महिला की हत्या करने का आरोप लगाया। बुधवार रात दो बजे तक आपस में बातचीत व समझाने की कोशिश हुई। लेकिन मायके वाले पक्ष के लोग नहीं माने और पुलिस को बुलाकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिय नूंह अस्पताल ले गए। मृतिका सात महीनें की गर्भवती भी बताई गई है।