फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pushpanjali construction private limited done fraud of 3 crores in the name of property investment

एनआरआई से संपत्ति में निवेश कराने के बहाने से 3.32 करोड़ ठगे

Fri, 13 Jul 2018 09:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 13 Jul 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
pushpanjali construction private limited done fraud of 3 crores in the name of property investment

आगरा के पुष्पांजलि कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के 3 निदेशकों ने एनआरआई परिवार से प्रॉपर्टी में निवेश कराने के नाम पर 3 करोड़ 32 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने इस मामले में पुष्पांजलि के निदेशकों समेत 5 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं मेंमामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गाजियाबाद निवासी यतीश अग्रवाल परिवार के साथ साइप्रस में रहते थे। उन्होंने अपने पिता मूलत: आगरा और हाल इंदिरापुरम के शक्ति खंड निवासी सीबीएल अग्रवाल को आगरा में करीब सवा तीन करोड़ रुपये की संपत्ति खरीदने को कहा।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने आगरा के प्रॉपर्टी डीलर ध्रुव सैनी से मुलाकात की। सैनी ने उनकी मुलाकात पुष्पांजलि कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड व पीपी बिल्डकोन के निदेशक पुनीत अग्रवाल, वीडी अग्रवाल और मयंक अग्रवाल से कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रॉपर्टी दिखाने के लिए आफिस में फाइनेंस और अन्य काम देखने वाले आनंद मोहन व मनीष को भेजा। प्रॉपर्टी की एवज में उन्होंने अपने बेटे यतीश अग्रवाल और पुत्रवधू के एनआरआई खाते से 3 करोड़ 32 लाख 87 हजार रुपये का चेक सेक्टर-63 स्थित ई-48 में स्थित आरोपियों के ऑफिस में दे दिए।


लेकिन बाद में पता चला कि उनकी प्रॉपर्टी किसी और के नाम पर है। शिकायत करने पर अन्य प्लॉट दिए गए, लेकिन उनमें भी पेच था। रकम फंसने पर एनआरआई ने एसएसपी से शिकायत की और उन्हीं के निर्देश पर नोएडा फेज-थ्री पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed