फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The web of drug abuse is spreading in the city's PGs.

Hisar News: शहर के पीजी में फैल रहा नशे का जाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
The web of drug abuse is spreading in the city's PGs.
हिसार। शहर के पीजी में भी नशे का जाल फैल रहा है और यह युवा वर्ग को अपनी चपेट में ले रहा है। इसका खुलासा फतेहाबाद में 114.19 ग्राम कोकीन के साथ पकड़ी गई महिला नशा तस्कर से पूछताछ में हुआ है।
विज्ञापन


आरोपी छात्रा शहर के आईटीआई चौक स्थित पीजी में रह रही थी। पूछताछ में उसने बताया कि उसे कोकीन पीजी में रहने वाले छात्रों को डिलीवर करनी थी। इससे पहले एंटी नारकोटिक्स सेल एचएयू के अरावली हॉस्टल से भी एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर चुका है।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस छात्रा से पूछताछ कर रही है कि वह कोकीन कहां से लेकर आई थी, कहां-कहां इसकी सप्लाई करती थी और उसके नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। छात्रा के साथ पकड़े गए दो युवकों से भी पूछताछ की जा रही है कि वे नशे की सप्लाई कहां-कहां करते थे। पुलिस पूरे नेटवर्क की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में तीन विश्वविद्यालय और सात कॉलेज हैं जिनमें हजारों विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में कोचिंग सेंटर हैं जहां युवा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। इनमें काफी संख्या में विद्यार्थी पीजी में रहते हैं। ऐसे में शहर में बड़ी संख्या में पीजी संचालित हो रहे हैं।

नशा तस्कर बोली-छात्र करते हैं कोकीन की मांग

आरोपी छात्रा ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि छात्र कोकीन की मांग करते हैं। उसने बताया कि उसे यह कोकीन पीजी में रहने वाले छात्रों को डिलीवर करनी थी। आरोपी छात्रा के इस खुलासे के बाद फतेहाबाद पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस छात्रा के साथ पकड़े गए दो युवकों से भी पूछताछ कर रही है कि वे कहां-कहां इस नशे की सप्लाई करते हैं। पुलिस का प्रयास है कि पूरे नेटवर्क की तह तक पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके।

रविंद्र पहले से ही अनैतिक गतिविधियों में रहा है संलिप्त

सूत्रों के अनुसार नशा तस्करी के आरोप में पकड़ा गया रविंद्र शर्मा पहले से ही अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। आरोप है कि वह गांव के युवाओं को नशे की दलदल में धकेल चुका है। देर रात तक उसके पास नशा करने वाले युवाओं का जमघट लगा रहता है। पूरे गांव को उसके कथित अवैध कार्यों की जानकारी है, लेकिन कोई भी उसके खिलाफ खुलकर आवाज नहीं उठाता। वह कभी गांव तो कभी बाहर रहता है। उधर, खानक निवासी सोनू कुमार भी पहले से शराब तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों में शामिल रहा है। फिलहाल सोनू शहर के मॉडल टाउन क्षेत्र में रह रहा था।

6 माह पहले एचएयू से पकड़ा गया था नशा तस्कर

करीब छह माह पहले एंटी नारकोटिक्स सेल ने एचएयू के अरावली हॉस्टल से भिवानी जिले के गांव रोढ़ा निवासी राष्ट्रीय स्तर के बॉक्सर राहुल को 8.540 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। नशा तस्कर ने एचएयू को ही अपना ठिकाना बना रखा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि हॉस्टल के एक छात्र से उसकी दोस्ती थी और वह उसी के कमरे में रह रहा था। जब भी कोई ग्राहक उससे नशा मांगता था तो वह उसे एचएयू में ही बुलाता था और वहीं उसे नशे की सप्लाई देता था।

इस साल एनडीपीएस में 161 मामले दर्ज

हिसार पुलिस ने इस साल अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 161 मामले दर्ज कर 314 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें नौ मामले कॉमर्शियल मात्रा के हैं। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 12 किलो 900 ग्राम अफीम, 664 किलो 500 ग्राम डोडा चूरा पोस्त, 2 किलो 800 ग्राम हेरोइन, 56 किलो गांजा, 5 किलो 700 ग्राम सुल्फा, 2,552 नशीली गोलियां और 480 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए हैं।


यह मामला हमारी संज्ञान में नहीं आया है। अगर वहां की पुलिस इस मामले में हमसे मदद मांगती है तो हरसंभव सहयोग किया जाएगा। हिसार पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ नो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। इसी का परिणाम है कि इस साल अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 161 प्राथमिकी दर्ज कर 314 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।



- सिद्धांत जैन, पुलिस अधीक्षक, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed