फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Purushottam now thrown into the guard took away death.

अब पुरुषोत्तम में गार्ड को लूटकर फेंका, मौत

Mon, 01 Dec 2014 01:41 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 01 Dec 2014 01:41 PM IST
विज्ञापन
Purushottam now thrown into the guard took away death.

लूट के विरोध पर गरीब रथ ट्रेन से साहिबाबाद में एक बैंक कर्मी को नीचे फेंकने की घटना के बाद बदमाशों ने फिर इसी तरह एक वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


नई दिल्ली से गया (बिहार) जा रहे सिक्योरिटी गार्ड अजीत सिंह (45) को बदमाशों ने लूट के बाद साहिबाबाद के पास ट्रेन से नीचे फेंक दिया। इलाज न मिलने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सुबह छह बजे एक राहगीर की सूचना पर लिंक रोड पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस लूट से इंकार कर गार्ड की मौत पैर फिसलने से होने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक गार्ड इकलौती बेटी की शादी के लिए लड़का देखने जा रहे थे। एक दिन पहले लुटेरों ने इसी जगह बैंक कर्मी गुंजन श्रीवास्तव को गरीब रथ ट्रेन से फेंक दिया था।


मृतक अजीत की जेब से मिले नई दिल्ली से गया (बिहार) तक ट्रेन के जनरल टिकट और दो एटीएम कार्ड की मदद से पुलिस ने शिनाख्त की।

सूचना पर पहुंचे मृतक के चचेरे भाई रंजीत सिंह ने बताया कि गांव रकसिया निवासी अजीत ‘24 सिक्योरिटी सर्विस’ में हेडगार्ड थे और दिल्ली के मयूर विहार फेज-1 में तैनात थे।

फिलहाल नोएडा के सेक्टर-15 में रहते थे। अजीत कि पिता बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर पद से रिटायर हैं। परिजनों ने अजीत की बेटी की शादी के लिए लड़का देखा था, सोमवार को अजीत को उसे देखने वाले थे।

शनिवार रात पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से वह साढ़े 10 बजे नई दिल्ली से गया के लिए चले थे। सुबह उनका शव साहिबाबाद गांव के पास से बरामद हुआ है।

परिजनों का कहना है कि उनकी जेब से न तो मोबाइल मिला और न पैसा। उनका कहना है कि लूट के बाद उन्हें ट्रेन से फेंका गया है।

उधर, एसएचओ लिंक रोड राशिद अली ने बताया कि शुुरूआती जांच में लग रहा है कि मौत ट्रेन से गिरने से हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed