नौकरी के नाम पर करा रहा था देह व्यापार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी के नाम पर बांग्लादेश से लाई गई किशोरी से देह व्यापार कराने वाले आरोपी शफिकुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
बुधवार की रात पुलिस ने राजीव नगर में आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह बांग्लादेश भागने की फिराक में था।
दो दिन पहले सेक्टर दस थाना पुलिस को 15 वर्षीय एक किशोरी ने शिकायत की कि एक महीने पहले शफिकुल इस्लाम उर्फ आकाश नाम का युवक उसे नौकरी दिलाने के नाम पर ढाका से गुड़गांव लेकर आया था। उसे सेक्टर नौ एरिया में एक घर में रखा गया था।
अलग-अलग होटल में भेजता था उसे
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी और उसकी पत्नी ने उससे जबरदस्ती वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेला। उसे अलग-अलग होटलों में भेजा जा रहा है। वेश्यावृत्ति के मामले को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी राजीव नगर में छिपा हुआ है। पुलिस ने उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसकी पत्नी की तलाश कर रही है। इसमें वेश्यावृत्ति के धंधे के कई और खुलासे का दावा किया जा रहा है।
इससे पहले साइबर सिटी में अवैध तरीके से बांग्लादेश से भारत आए 50 से ज्यादा लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। मामले की जांच कर रहे एएसआई मोहम्मद शरीफ ने बताया कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।