फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   prisoner got murdered by another prisoner in tihar.

सलमान पर जेल में जानलेवा हमला, मौत

Thu, 18 Sep 2014 08:15 AM IST
Updated Thu, 18 Sep 2014 08:15 AM IST
विज्ञापन
prisoner got murdered by another prisoner in tihar.

दिल्ली की तिहाड़ जेल में एक कैदी ने दूसरे कैदी की चाकू गोद कर हत्या कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीडीयू अस्पताल भिजवा दिया गया है। मामले की न्यायिक और पुलिस जांच शुरू हो गई है।

विज्ञापन


इस संबंध में तिहाड़ जेल ने चुप्पी साध ली है। पिछले एक पखवाड़े में तिहाड़ जेल में बंद चार कैदियों की मौत हो चुकी है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर बार करीब साढ़े चार बजे जेल संख्या एक में बंद कैदी सलमान को उसी जेल में बंद दूसरे कैदी प्रमोद ने चाकू गोद कर हत्या कर दी। जब तक लोग बीच-बचाव करते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


घटना के बाद मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। इसके बाद स्थानीय पुलिस जांच के लिए तिहाड़ जेल पहुंची और शव को डीडीयू अस्पताल के पोस्टमार्टम घर में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले ईंट से किया घायल, अगले दिन कर दी हत्या

prisoner got murdered by another prisoner in tihar.

जेल से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक सलमान डकैती के मामले में आठ साल की सजा काट रहा था। उसे बिंदापुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जबकि दूसरा कैदी प्रमोद नजफगढ़ थाने से चोरी के एक मामले में बंद था।

दोनों में जेल में ही किसी बात को लेकर रंजिश चल रही थी। सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को भी प्रमोद ने सलमान पर ईंट से हमला कर दिया था जिसके बाद उसे इलाज के लिए डीडीयू अस्पताल ले जाया गया था।

बुधवार को दुबारा से सलमान को फॉलोअप के लिए डीडीयू ले जाया गया था। इलाज के बाद जब वह जेल लौटा तब पहले से घात लगाए प्रमोद ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिसके उसकी मौत हो गई।

तिहाड़ जेल की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। यहां एक से एक खतरनाक कैदी और आतंकवादी भी बंद है। इस तरह की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी कैदी पर कभी भी हमला होने की आशंका है। पिछले एक पखवाड़े में तिहाड़ जेल में बंद चार कैदियों की अलग-अलग कारणों से मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed