{"_id":"6ba3bd386c2f772ca89809da03846832","slug":"prisoner-from-jail-can-affect-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदी जेल से प्रभावित कर सकते हैं चुनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंदी जेल से प्रभावित कर सकते हैं चुनाव
अरीश रिज़वी/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 06 Sep 2015 06:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अमन के शहर गाजियाबाद को असामाजिक तत्वों की नजर लग सकती है। इंटेलीजेंस इनपुट है कि चुनाव में असामाजिक तत्व किसी बात को तूल देकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ सकते हैं।
विज्ञापन
लिहाजा पुलिस रंजिश का रजिस्टर तैयार कर सांप्रदायिक बवाल में पकड़े गए लोगों को रडार पर लेगी। ऐसे बंदियों की लिस्ट तैयार करेगी, जिनसे चुनाव प्रभावित हो सकते हैं।
विज्ञापन
चिंहित कर ऐसे बंदियों को दूर की जेलों में शिफ्ट किया जाएगा। व्हाट्सएप पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर भी पुलिस की नजर रहेगी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बजने वाला है। पुलिस ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
आईजी (मेरठ जोन) आलोक शर्मा ने इस संबंध में सभी जिलों को गाइडलाइंस भेजी हैं, जिसमें चुनाव को प्रभावित करने वाले बंदियों को दूर की जेल भेजने, रंजिश का रजिस्टर तैयार और पूर्व में हुए सांप्रदायिक बवालों के दौरान पकड़े गए लोगों को रडार पर लेने की हिदायत दी है।
व्हाट्सएप से अफवाहें बड़ी जल्दी और दूर तक फैल जाती हैं, लिहाजा ऐसे भड़काऊ पोस्ट करने वालों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। पुरुस्कार घोषित आरोपियों को जेल भेजा जाए।
एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पंचायत चुनाव में बवाल या सौहार्द बिगाड़े की कोई स्पेसेफिक सूचना तो नहीं है, लेकिन कुछ असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने या बवाल करने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे लोग सलाखों में होंगे। किसी को भी कानून व्यवस्था नहीं बिगाड़ने दी जाएगी।