फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Prime mass housing scheme for cheating are not leaving, are charging big bucks

ठगी के लिए प्रधानमंत्री जन आवास योजना भी नहीं छोड़ रहे, वसूल रहे मोटी रकम

Tue, 31 Jan 2017 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 31 Jan 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
Prime mass housing scheme for cheating are not leaving, are charging big bucks
कंप्यूटर संचालक के पास फार्म भरवाने के लिए लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री जन आवास योजना के नाम कंप्यूटर संचालकों द्वारा गरीब  लोगो को खुलेआम ठगा जा रहा है। कम्प्यूटर संचालकों द्वारा एक फार्म भरने की एवज में गलत ढंग से 100 रुपये की फीस वसूली जा रहीं है। गरीब लोगों को फार्म भरने के बाद  लाखों रूपये लोन मिलने का झांसा दिया जा रहा है। गरीब जनता के साथ ठगी करने वाले ऐसे संचालकों के विरूद्व गरीब लोगों ने शासन प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन



गांव सिलखो निवासी रहीस ,अशोक निवासी निजामपुर ,खेरुना पत्नी रहिस सीलखो , साहिना ,सहनाज आदि महिलाओ ने बताया कि उन्हें तावडू कस्बे में स्थित कप्यूटर  सेंटर संचालको द्वारा उनसे यह कहकर फार्म भरवाया गया कि आपको फ्री में मकान बनाने के लिए लोन मिलेगी। यह लालच दिलाकर प्रधान मंत्री जन आवास योजना के नाम एक फार्म भरकर उनसे एक फार्म के तौर पर 100 रूपये की अवैध तरीके से वसुली की गई है।
विज्ञापन



ने बताया की गांवों के ज्यादातर कॉमन सर्विस सेंटर अवैध रूप से कस्बे में चल रहे है और कुछ ग्रामीण ओपर्टरों ने अपना पासवर्ड अन्य चहते दुकानदार को दिया हुआ है। जो इस आड़ में भोले भाले ग्रामीणों को खुलेआम लूट रहे है। इस बारे में ई जिला मैनजर नूंह मोहमद आरिफ से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह योजना सिर्फ़ सेहरी लोगो के लिये है। मेवात के किसी भी खंड में यह योजना अभी लागू नहीं है। अगर कोई गलत तरीके से गुमराह करके किसी ग्रामीण का फार्म भरता है तो उसके खिलाफ जांच करके कड़ी कार्यवाही होगी। उन्होंने माना की तावडू के ओपर्टरों के खिलाफ इस तरह की शिकायत उनके संज्ञान में आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed