फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pregnant daughter in law murdered, burned, blood stains and skull open case

गर्भवती बहू की हत्या कर जलाया, खून के धब्बे और खोपड़ी देख खुला मामला

Thu, 17 Mar 2016 03:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिकंदराबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, सिकंदराबाद Updated Thu, 17 Mar 2016 03:53 PM IST
विज्ञापन
Pregnant daughter in law murdered, burned, blood stains and skull open case
गर्भवती बहू की दर्दनाक हत्या - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद

ससुर ने बेरहमी से पीट-पीटकर गर्भवती बहू की हत्या कर दी। फिर शव को गांव के बाहर बिटौरे में रखकर जला दिया। सुबह ग्रामीणों ने बिटौरे में मानव खोपड़ी और रास्ते में खून देखकर पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को पकड़कर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर हत्या के कारणों का पता लगा रही है। वारदात के समय परिवार के लोग घर पर नहीं थे।
विज्ञापन


मौलाबाद गांव के चौकीदारी मान सिंह ने बुधवार सुबह 7.30 बजे पुलिस को सूचना दी कि गांव के बाहर जले हुए बिटौरे में मानव खोपड़ी और हड्डियां पड़ी हैं। रास्ते में खून बिखरा पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल से खून गांव तक गिरा है

Pregnant daughter in law murdered, burned, blood stains and skull open case
गर्भवती बहू की दर्दनाक हत्या - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद

सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा कि घटनास्थल से खून गांव निवासी राजवीर पुत्र बुद्धन के घर तक गिरा है। संदेह के आधार पर पुलिस ने राजवीर और उसकी पत्नी चंद्रो को हिरासत में ले लिया।

सख्ती से पूछताछ में राजवीर ने बताया कि मंगलवार रात में उसने अपने बड़े बेटे इंद्रजीत की पत्नी वैशाली की सिर में डंडा मारकर हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने के लिए बोरे में डालकर साइकिल पर रखकर गांव के बाहर बिटौरे में जला दिया।

राजवीर ने पुलिस को बताया कि घटना के समय परिवार के लोग गांव में शादी समारोह में गए हुए थे। पुलिस ने चौकीदार मान सिंह की तहरीर पर राजवीर व अन्य के खिलाफ रिपार्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडा व साइकिल बरामद कर मानव खोपड़ी को डीएन टेस्ट के लिए भेज दिया है।

इंद्रजीत की दूसरी पत्नी थी वैशाली

Pregnant daughter in law murdered, burned, blood stains and skull open case
गर्भवती बहू की दर्दनाक हत्या - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि इंद्रजीत की पहली शादी मोदीनगर के कलछीना गांव में हुई थी। इंद्रजीत ने पहली पत्नी को छोड़ दिया था। वैशाली से इंद्रजीत ने 14 अप्रैल 2015 को बुलंदशहर में आयोजित अंबेडकर सामूहिक विवाह में शादी की थी।

आरोपी राजवीर के सात बेटे हैं। इंद्रजीत मुकेश, जोनी, लाला, आकाश, सूरज, शनी में इंद्रजीत सबसे बड़ा है। इंद्रजीत, मुकेश, जोनी, लाला नोएडा में नौकरी करते हैं। जबकि आकाश, सूरज, शनी राजवीर के साथ गांव में ही रहते हैं।

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि एक वर्ष पूर्व राजवीर की 18 वर्षीय बेटी की भी संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। बिना पुलिस को सूचना दिए उसने युवती का अंतिम संस्कार कर दिया था। हालांकि तब भी राजवीर को लेकर कई अफवाहें उड़ी थीं।

राजवीर ने 1984 में पत्नी को जलाकर मार डाला था

Pregnant daughter in law murdered, burned, blood stains and skull open case
हत्या - फोटो : DEMO Pics

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि राजवीर ने 1984 में अपनी पहली पत्नी राजो की जलाकर हत्या कर दी थी। इस मामले में आरोपी जेल गया था कि वह नही यह अस्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस उसका आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही हैं।

पूछताछ के बाद पुलिस हत्या के कारणों को छिपा रही है। पुलिस को संदेह है कि हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई है। हालांकि पुलिस हत्या के कारण पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पूछताछ के दौरान राजवीर ने पुलिस को कई बार गुमराह करने की कोशिश की। पहले उसने बताया कि बिटौरे में मिली खोपड़ी नोएडा निवासी सतीश की है। सतीश का उसकी भांजी से प्रेम संबंध थे। इसलिए उसने उसे मार डाला। बाद में पुत्रवधू की हत्या करने की बात पुलिस को बताई।

पुलिस के मुताबिक आरोपी राजवीर ने अपना जुल्म स्वीकार कर लिया है। लेकिन कारण साफ नहीं बता रहा है। हत्या में शामिल अन्य लोगों, हत्या के  कारणों को पता लगाने में जुटी है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed