फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pregnant daughter burnt alive for dowry

दिल्ली: दहेज के लिए गर्भवती बहू को जिंदा जलाया

Sat, 06 Sep 2014 10:38 PM IST
Updated Sat, 06 Sep 2014 10:38 PM IST
विज्ञापन
Pregnant daughter burnt alive for dowry

दिल्ली के मंडावली में गर्भवती को उसके ससुरालवालों ने जिंदा जला दिया। मरने से पहले एसडीएम को दिए बयान में कंचन (23) ने पति को निर्दोष बताते हुए सास, दो जेठ, जेठानी व ननद पर जिंदा जलाने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन


पुलिस ने पहले हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था, लेकिन कंचन की मौत के बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से गांव भगोहर, पीएस वजीरगंज, गोंडा, यूपी निवासी कंचन की शादी पांडव नगर निवासी मदन उर्फ ओमवार से दिसंबर 2009 में हुई थी। मदन का करोलबाग में पोस्टर का व्यवसाय है। 2012 में कंचन गौना करके ससुराल आई थी।
विज्ञापन


कंचन के पिता रामफेर तिवारी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली आने के बाद सास, जेठ, जेठानियों और ननद दहेज के लिए उसे परेशान कर रहे थे। कंचन पांच माह की गर्भवती थी। 31 अगस्त को मदन काम पर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में सास चंद्रावती, जेठ विजयानंद शुक्ला, प्रेमनाथ शुक्ला, जेठानी आरती व सोनू के अलावा ननद मिथलेश मौजूद थे। सभी ने केरोसिन डालकर कंचन को जिंदा जला दिया। पुलिस ने कंचन को पहले एलबीएस फिर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शनिवार शाम को उसने दम तोड़ दिया।

शेयर नहीं देने पर दोस्त ने की हत्या

Pregnant daughter burnt alive for dowry

दिल्ली के कंझावला इलाके में कारोबारी राजेश कुमार की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने हत्या के आरोप में कारोबारी के पुराने पार्टनर अमित और उसके साथी प्रह्लादपुर निवासी अनिल को रोहिणी सेक्टर- 28 से गिरफ्तार किया है।

शाहबाद डेरी इलाके में रहने वाले अमित ने पूछताछ में बताया कि पार्टनरशिप का शेयर नहीं देने पर उसने वारदात को अंजाम दिया था। जिला पुलिस उपायुक्त विक्रमजीत सिंह ने बताया कि 26 जुलाई को कुतुबगढ़ निवासी प्रह्लाद सिंह ने अपने बेटे राजेश कुमार के गायब होने की शिकायत कंझावला थाने में दर्ज कराई थी।

प्रह्लाद ने बताया कि राजेश 25 जुलाई को घर से होंडा जेज कार से बवाना स्थित फैक्ट्री के लिए निकला था। रात 8:00 बजे राजेश ने पिता को फोन कर अजय नाम के युवक को बवाना पेट्रोल पंप के पास पांच लाख रुपये देने की बात कही। प्रह्लाद ने उक्त युवक को रुपये दे दिए। उसके बाद राजेश का कोई पता नहीं चला। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

27 जुलाई को रोहिणी सेक्टर-17 के डीडीए मार्केट में राजेश का शव उसकी कार से बरामद किया गया। स्पेशल स्टाफ मामले की छानबीन में जुट गया। इंस्पेक्टर केपी मलिक को गुप्त सूचना मिली कि कारोबारी की हत्या का आरोपी अपने साथी के साथ रोहिणी सेक्टर 28 में आने वाला है। पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवार दोनों आरोपियों को धर दबोचा।

अमित ने बताया कि वह राजेश के साथ पाटर्नरशिप में काम करता था। एक साल पहले राजेश के शेयर नहीं देने पर उसने साथ छोड़ दिया। शेयर लेने के लिए उसने राजेश को अगवा किया और पांच लाख रुपये लेने के बाद पानी के टब में डुबोकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने अमित के पास से चार लाख रुपये, दो मोबाइल, राजेश की अंगूठी और टब बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अनिल ही अपना नाम अजय बताकर कारोबारी के पिता से फिरौती की रकम लेने गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed