{"_id":"573e0f084f1c1bf957ac77a4","slug":"pregnant-car-collision-killed-the-driver-after-beating-handed-to-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से गर्भवती की मौत, ड्राइवर को पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से गर्भवती की मौत, ड्राइवर को पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 20 May 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
मृत शरीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-82 में तेज रफ्तार सेंट्रो कार चालक ने एक रिक्शे में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रिक्शे में बैठी महिला और उसका पति गिर गया। महिला का सिर डिवाइडर पर टकराने से सिर में गहरी चोट आई।
गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला चार माह की गर्भवती थी। स्थानीय लोगों ने आरोपी चालक को मौके पर ही दबोच लिया और उसकी पटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। महिला पति के साथ सब्जी बेचने का काम करती थी।
मूल रूप से शाहजहांपुर के रहने वाले रघुवीर परिवार के साथ फेस-2 थाना अंतर्गत ककराला में रहते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर को रघुवीर पत्नी मीना देवी (40) के साथ किसी काम से भंगेल गए थे। वापसी में दोनों रिक्शे से घर जा रहे थे। सेक्टर-82 स्थित गंदे नाले के पास तेज रफ्तार कार ने पीछे से रिक्शे में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला का सिर डिवाइडर से टकरा गया। वहीं रघुवीर रिक्शे से दूसरी तरफ गिरे।
विज्ञापन
आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह कार चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने मीना को मृत घोषित कर दिया, जबकि रघुवीर का इलाज चल रहा है। पुलिस ने कार चालक रमाकांत को गिरफ्तार कर लिया। परिजनों की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई और पुलिस ने कार को भी कब्जे में ले लिया है।