फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Pregnant car collision killed the driver after beating handed to police

कार की टक्कर से गर्भवती की मौत, ड्राइवर को पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा

Fri, 20 May 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 20 May 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Pregnant car collision killed the driver after beating handed to police
मृत शरीर
सेक्टर-82 में तेज रफ्तार सेंट्रो कार चालक ने एक रिक्शे में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रिक्शे में बैठी महिला और उसका पति गिर गया। महिला का सिर डिवाइडर पर टकराने से सिर में गहरी चोट आई। 
विज्ञापन


गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला चार माह की गर्भवती थी। स्थानीय लोगों ने आरोपी चालक को मौके पर ही दबोच लिया और उसकी पटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। महिला पति के साथ सब्जी बेचने का काम करती थी।
विज्ञापन


मूल रूप से शाहजहांपुर के रहने वाले रघुवीर परिवार के साथ फेस-2 थाना अंतर्गत ककराला में रहते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर को रघुवीर पत्नी मीना देवी (40) के साथ किसी काम से भंगेल गए थे। वापसी में दोनों रिक्शे से घर जा रहे थे। सेक्टर-82 स्थित गंदे नाले के पास तेज रफ्तार कार ने पीछे से रिक्शे में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला का सिर डिवाइडर से टकरा गया। वहीं रघुवीर रिक्शे से दूसरी तरफ गिरे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह कार चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने मीना को मृत घोषित कर दिया, जबकि रघुवीर का इलाज चल रहा है। पुलिस ने कार चालक रमाकांत को गिरफ्तार कर लिया। परिजनों की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई और पुलिस ने कार को भी कब्जे में ले लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed