{"_id":"5772916d4f1c1bc97379bfa2","slug":"porn-videos-blackmail-by-threatening-wife-with-lover","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद के अश्लील वीडियो को लेकर पत्नी प्रेमी संग कर रही ब्लैकमेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुद के अश्लील वीडियो को लेकर पत्नी प्रेमी संग कर रही ब्लैकमेल
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 29 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
पत्नी कर रही ब्लैकमेल
- फोटो : Demp Pic
सारन थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ तीन लाख रुपये मांगने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पीड़ित के मुताबिक उसका विवाह एटा (यूपी) में रहने वाली युवती से मार्च 2016 को हुआ था। आरोप है कि उसकी पत्नी के एटा के ही जयवीर उर्फ राहुल से विवाह पूर्व अनैतिक संबंध थे।
विज्ञापन
राहुल और उसकी पत्नी के अश्लील वीडियो राहुल ने उसको भेजे थे। आरोप है कि पत्नी भी राहुल का साथ दे रही है। यही वजह है कि गर्भ ठहरने पर राहुल के कहने पर पत्नी ने गर्भपात करवा दिया था। अब राहुल पत्नी के अश्लील वीडियो और चित्र को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर उससे तीन लाख रुपये मांग रहा है।
विज्ञापन
यह बात उसने पत्नी को बताई तो उसने भी राहुल का ही पक्ष लिया। उसने रुपये देने से इनकार किया तो राहुल ने उसे जान से मारने की धमकी दी। एसएचओ सारन थाना इंस्पेक्टर मनमोहन ने कहा कि जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।