फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   policeman beating by public

युवक को गिरफ्तार करने गए पुलिसकर्मियों की पिटाई

Wed, 13 Apr 2016 05:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 13 Apr 2016 05:58 AM IST
विज्ञापन
policeman beating by public
- फोटो : Demo pic

गीता कॉलोनी में हत्या के प्रयास में शामिल एक युवक को पकड़ने गई पुलिस टीम पर उसके परिवार वालों ने हमला कर दिया। इसमें दो पुलिसकर्मी के आंख और कंधे पर चोट लगी है। हालांकि घायलों के बयान पर मामला दर्ज कर दंपति समेत तीन लोगों को दबोच लिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शास्त्री पार्क इलाके में रहने वाले रमन ने 2015 में एक युवक को चाकू मार दिया था। इस मामले में अदालत से जारी गैर जमानती वारंट को लेकर सोमवार रात गीता कॉलोनी के दो पुलिसकर्मी रमन के घर पहुंचे। सब इंस्पेक्टर गौरव और सिपाही प्रदीप को देखते ही रमन के परिवार वालों ने युवक को भगा दिया।
विज्ञापन


इस बात को लेकर पुलिसकर्मियों और रमन के पिता सतपाल के बीच कहासुनी होने लगी। इस बीच सतपाल उसकी पत्नी मीना, बहू राखी समेत कई लोग पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी। साथ ही सतपाल ने खुद को भी चोट पहुंचाने की कोशिश की। पुलिस कर्मियों का आरोप है कि सतपाल यह दर्शाना चाहता था कि पुलिस कर्मियों ने उस पर हमला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देखकर इंस्पेक्टर गौरव मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगा। लेकिन, सतपाल व उनके परिवार वालों ने मोबाइल भी छीनकर तोड़ दिया। साथ ही दोनों पुलिसकर्मियों की फिर से पिटाई कर दी। पुलिसकर्मियों ने घटना की जानकारी थाने में दी। वहां से मौके पर पहुंची पुलिस ने सतपाल, मीना और राखी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed