फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   policeman beaten by drunk man in police station in delhi

शराबियों ने थाने में घुसकर पुलिसकर्मी को पीटा, कर दिया लहूलुहान

Thu, 04 Jan 2018 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 04 Jan 2018 10:42 AM IST
सार

आंख में लगी चोट, सिर भी फटा, दोनों शराबी युवकों को पुलिस ने काबू किया 
अमर उजाला 

विज्ञापन
policeman beaten by drunk man in police station in delhi
फाइल फोटो

विस्तार

आनंद विहार इलाके में दो शराबियों ने थाने में हवलदार की पिटाई कर दी। पीड़ित पुलिसकर्मी विरेंद्र (43) की आंख पर गंभीर चोट लगने के अलावा उसका सिर भी फट गया। विरेंद्र की चिल्लाने की आवाज सुनकर आए अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे छुड़ाकर दोनों को काबू किया।

विज्ञापन


विरेंद्र को हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों सोनम दोरजी (22) और पेम शेरिंग (23) को गिरफ्तार कर लिया। बाद में कोर्ट में पेश कर दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक हवलदार विरेंद्र शाहदरा जोन में पीसीआर पर तैनात है। मंगलवार को उसकी ड्यूटी चालक रोहित कुमार के साथ पीसीआर पर थी। मंगलवार तड़के 4.39 बजे उन्हें कॉल मिली कि सीबीडी ग्राउंड के पास होटल लीला के बाहर दो युवक शराब पीकर झगड़ा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

घूंसों व लात से किया हमला

policeman beaten by drunk man in police station in delhi
फाइल फोटो

मौके पर पहुंचकर पीसीआर ने दोनों युवकों को जिप्सी में बिठा लिया। आनंद विहार थाने के अंदर पहुंचकर विरेंद्र ने दोनों से नीचे उतरने के लिए कहा। दोनों उतरने से मना करने लगे। विरेंद्र ने दोनों का हाथ पकड़कर उन्हें नीचे उतारने का प्रयास किया, इसी दौरान दोनों ने घूंसों व लात से विरेंद्र पर हमला कर दिया।

जब तक चालक व अन्य स्टाफ विरेंद्र को बचाने आता तब तक विरेंद्र के चोट लग चुकी थी। बाद में दोनों आरोपियों को काबू कर उन्हें लॉकअप में बंद किया गया। इधर पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed