फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police swung into action following allegations of racist attacks

नस्लीय हमले के आरोप में 5 गिरफ्तार, विदेश और गृह मंत्रालयों तक पहुंची गूंज 

Mon, 30 May 2016 12:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 30 May 2016 12:50 PM IST
विज्ञापन
Police swung into action following allegations of racist attacks
Africans - फोटो : Indian Express

दक्षिणी दिल्ली के महरौली स्थित राजपुर खुर्द व मैदान गढ़ी गांव में अफ्रीकी मूल के नागरिकों के साथ हुई मारपीट मामले में दिल्ली पुलिस हरकत में आ गई है। विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय तक मामले की गूंज पहुंचते ही रविवार को पुलिस ने आनन-फानन में हमले के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


इसके अलावा एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। इनकी पहचान बाबू (32), कुनाल (20), ओम प्रकाश (24) राहुल उर्फ रॉकी (24) और अजय (25) के रूप में हुई है।दोनों गांवों में चार अलग-अलग जगह हुए झगड़े के बाद इन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने अफ्रीकी मूल के नागरिकों पर हुए हमले को नस्लीय हमला होने की बात से इंकार किया है। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त ईश्वर सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात दोनों गांवों में चार अलग-अलग जगहों पर अफ्रीकी मूल के नागरिकों के साथ लोकल लोगों के झगड़े हुए थे। कहीं तेज आवाज में म्यूजिक चलाने को लेकर झगड़ा हुआ था तो कहीं सड़क पर शराब पीने पर बात बिगड़ी थी। चारों हमलों में छह अफ्रीकी युवक व युवतियों को मामूली चोट लगी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले के बाद पुलिस पर कार्रवाई न करने की बात करते हुए कुछ लोगों ने नस्लीय हमले की अफवाह फैला दी। पुलिस ने फौरन मामले को गंभीरता से लेकर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

गांव के लोगों ने नस्लीय हमले की बात से किया इंकार

Police swung into action following allegations of racist attacks
थाने में लोग - फोटो : अमर उजाला

छानबीन के बाद रविवार को राजपुर गांव से दो लोगों को व मैदानगढ़ी गांव से नाबालिग व अन्य तीन को दबोच लिया गया। इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में कई टीम को लगाया गया है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने विदेशी नागरिकों से अपील की है कि अगर उन्हें कोई परेशानी हो तो तुरंत स्थानीय पुलिस थाने को इसकी सूचना दें। पुलिस उनकी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करेगी। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त ईश्वर सिंह ने रविवार को मैदान गढ़ी व राजपुर खुर्द गांव के लोगों के साथ बैठक की। करीब 250 लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। अधिकारियों ने अफ्रीकी मूल के नागरिकों के साथ भी बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। 

राजपुर गांव के प्रधान नत्थू सिंह ने अफ्रीकी नागरिकों पर जानबूझकर हमला करने की बात से इंकार किया है। उनका कहना है कि कुछ लोगों से कहासुनी जरूर हुई थी, लेकिन वह मामूली थी। झगड़े के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। शुरुआत में दोनों पक्षों ने समझौता करने की बात भी पुलिस को बताई थी, लेकिन बाद में उनकी शिकायत पर मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया। बता दें कि गांव में करीब पांच वर्षों से करीब तीन सौ से अधिक अफ्रीकी मूल के नागरिक रहते हैं। यह लोग दिल्ली में अपना कारोबार कर रहे हैं।

शुक्रवार को भी पुलिस ने की थी बैठक 
दक्षिणी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में रहने वाले अफ्रीकी मूल के नागरिकों की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस सचेत हो गई है। जिन इलाकों में अफ्रीकी या विदेशी नागरिक रहते हैं, उन इलाके के पुलिस अधिकारियों को हिदायत दी गई है कि वह अपने-अपने इलाकों में विदेशी नागरिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करें। 

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त ईश्वर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को भी महरौली इलाके के दोनों गांवों में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त व एसीपी ने स्थानीय लोगों व अफ्रीकी नागरिकों के साथ बैठकर उनकी समस्या सुनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed