फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police station incharge accused of taking bribe, video viral on social media

चौकी प्रभारी पर रिश्वत का आरोप, सोशल मीडिया पर रिश्वत लेते हुए पोस्ट किया वीडियो

Thu, 02 Nov 2017 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 02 Nov 2017 10:20 AM IST
विज्ञापन
police station incharge accused of taking bribe, video viral on social media
police station incharge taking bribe - फोटो : अमर उजाला

फैक्ट्री में चोरी के एक मामले में थाना फेज तीन की सेक्टर-63 पुलिस चौकी के प्रभारी पर रिश्वत लेने का आरोप लगा है। संघ से जुड़े नोएडा के बृजेश ने चौकी प्रभारी सुनील नेगी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री और तमाम बड़े अधिकारियों को टैग किया है।

विज्ञापन


बृजेश के अनुसार, कुछ दिन पहले सेक्टर-63 डी-234 स्थित फाइन टेक्नोलॉजीस से कुछ सामान चोरी हुआ था। फैक्ट्री महाप्रबंधक (जीएम) केपी प्रकाश ने सेक्टर-63 पुलिस चौकी में शिकायत की थी।

विज्ञापन

45 हजार रुपये ले कर आरोपियों को छोड़ दिया

police station incharge accused of taking bribe, video viral on social media
police station incharge taking bribe - फोटो : अमर उजाला

आरोप है कि चौकी प्रभारी ने शिकायत पर कार्रवाई करने के लिए उनसे 50 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद फैक्ट्री के तीन कर्मचारियों, एक गार्ड और एक गनमैन को हिरासत में लिया, लेकिन 45 हजार रुपये लेकर छोड़ दिया।

बृजेश ने अपने आरोपों के पक्ष में फेसबुक पर चौकी प्रभारी का एक वीडियो भी अपलोड किया है। हालांकि वीडियो से रिश्वत लेने की पुष्टि नहीं हो रही। फैक्ट्री प्रबंधक प्रमोद ने भी उनके जीएम से चौकी प्रभारी द्वारा 50 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है।

आरोपों की जांच करा होगी कार्रवाई

police station incharge accused of taking bribe, video viral on social media
money taken as bribe - फोटो : अमर उजाला

उधर, थाना फेज तीन प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान का कहना है कि बृजेश ने चौकी प्रभारी को फोन कर कुछ आरोपियों को छोड़ने के लिए कहा था। पुलिस ने उनके कहने पर नहीं छोड़ा, इसलिए वह झूठे आरोप लगा रहे हैं।

तीन लोगों को मंगलवार को ही क्लीन चिट देकर छोड़ दिया गया था। दो ने जुर्म कुबूल लिया था। फैक्ट्री प्रंबधन को सूचना देकर एफआईआर दर्ज कराने को कहा गया, लेकिन चोरी गए सामान की कीमत मात्र दो हजार रुपये थी, इसलिए केपी प्रकाश ने रिपोर्ट दर्ज कराने से मना कर दिया। उनके कहने पर बुधवार को शेष दो आरोपियों को भी हिदायत देकर छोड़ दिया गया।

एसएसपी लव कुमार के अनुसार, उन्हें मामले में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। रिश्वत का आरोप लगाए जाने की जानकारी मीडिया से मिली है। इसकी जांच करा रहे हैं। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed