{"_id":"575c53b24f1c1b507e9c5d1d","slug":"police-returned-the-third-time-from-sandeep-gadoli-s-lover-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर की प्रेमिका के घर से तीसरी बार बैरंग लौटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगस्टर की प्रेमिका के घर से तीसरी बार बैरंग लौटी पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 12 Jun 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
दिव्या पाहुजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगस्टर संदीप गाड़ौली का एनकाउंटर फर्जी निकलने के बाद मुंबई पुलिस की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। मुंबई पुलिस ने एनकाउंटर की अहम कड़ी दिव्या पाहुजा की तलाश में उसकेे ठिकानों पर फिर छापेमारी की है।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस टीम इन दिनों गुड़गांव में है। वह कमिश्नरी के पांचों आरोपियों की तलाश करने से लेकर गैंगस्टर बिंदर गुर्जर के भाई मनोज गुर्जर व बल्देव नगर कॉलोनी में रहने वाली संदीप की प्रेमिका दिव्या पाहुजा को तलाश रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि गुड़गांव पुलिस टीम ने 7 फरवरी को अंधेरी, मुंबई के एयरपोर्ट मेट्रो होटल में ठहरे गैंगस्टर संदीप गाड़ौली को मुठभेड़ में मार गिराया था। पटौदी रोड चौकी में हत्या का मामला दर्ज होने के बाद मुंबई पुलिस की टीम ने आरोपियों के घर पर बृहस्पतिवार को तीसरी बार छापेमारी की। पुलिस ने कार्रवाई के लिए हर बार अलग-अलग समय तय किया। इसके साथ ही गुड़गांव पुलिस के पांचों आरोपियों को सरेंडर कराने के लिए नोटिस भी दिया है।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो गुडग़ांव पुलिस की ओर से आरोपी कर्मियों की जमानत अर्जी तैयार की जा रही है। वह अपने साथियों की जमानत कराने में जुटी है। गौरतलब है कि एसआईटी की ओर से पांच पुलिस कर्मियों, दिव्या पाहुजा व गैंगस्टर बिंदर गुर्जर के भाई पर हत्या का मामला दर्ज होने के बाद से सभी फरार चल रहे हैं। गुड़गांव पुलिस आयुक्त ने सभी आरोपी पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।