बार में छापा, पुलिस देख फरार हुआ मालिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में बिना अनुमति देर रात तक संचालित हो रहे पब-बार के खिलाफ पुलिस ने फिर से कार्रवाई शुरू कर दी है।
देर रात पुलिस ने स्टार मॉल स्थित योलो बार में छापा मारा। छापे के बाद बार मैनेजर फरार हो गया।
सेक्टर-40 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जयप्रकाश ने बताया कि बार मालिक और मैनेजर की तलाश की जा रही है।
पुलिस को देख मचा हड़कंप
पुलिस को स्टार मॉल स्थित योलो बार के देर रात तक संचालित होने की सूचना मिली थी। सूचना पर सेक्टर-40 थाना पुलिस टीम रात करीब सवा दो बजे मौके पर पहुंची तो वहां काफी संख्या में लोग शराब पी रहे थे।
पुलिस की छापेमारी को देख लोगों में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बार को बंद करा दिया।
इस दौरान मौका पाकर बार मैनेजर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बार मालिक समेत मैनेजर रोहित (सेक्टर-46 निवासी) के खिलाफ 188 और 120बी के तहत केस दर्ज कर लिया।