{"_id":"54752ce53e049164d60605eec7037ce5","slug":"police-inspector-looted-cash-and-jwellery","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब दरोगा ही लूटने लगे तो कहां लगाएं गुहार?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जब दरोगा ही लूटने लगे तो कहां लगाएं गुहार?
अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 30 Jan 2014 12:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब रक्षक ही भक्षक बनने लगे तो क्या होगा? जब चोरों का काम पुलिस करने लगे तो हम किससे गुहार लगाएंगे? ऐसी बात करने का कारण है गुड़गांव में दरोगा द्वारा लूट के एक मामले का सामने आना।
विज्ञापन
एक महिला ने दारोगा के खिलाफ कोर्ट में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रार्थनापत्र दायर किया है। जिसकी जांच बिसरख पुलिस कर रही है। पीड़िता का आरोप है कि दारोगा लाखों रुपये के जेवर और नगदी हड़प कर ले गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक लोनी में तैनात एक दारोगा ने खुद को तलाकशुदा बताते हुए एक महिला को प्रेम जाल में फंसा लिया। कुछ दिन बाद उसका तबादला ग्रेनो के बिसरख में हो गया और वहां की सरीन कालोनी में रहने लगा। लेकिन अब वह उसके साथ मारपीट करता है।
विज्ञापन
पीड़िता का आरोप है कि दारोगा ने उसके करीब पांच लाख रुपये के जेवरात और कुछ नगदी भी हड़प ली है। उधर, सीओ अनूप कुमार का कहना है कि इस तरह के मामले की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। अभी ऐसा कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।