फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police gets new informationn in SSC MTS examination paper leak case

SSC MTS पेपर लीक मामला: तीन-तीन लाख रुपये में आउट हुआ था पर्चा

Fri, 26 May 2017 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 26 May 2017 10:20 AM IST
विज्ञापन
police gets new informationn in SSC MTS examination paper leak case
ssc paper leak

एसएससी (स्टाफ सलेक्शन कमीशन) के एमटीएस पेपर लीक मामले में छानबीन के बाद नया खुलासा हुआ है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पेपर लीक कराने के लिए आरोपियों ने तीन-तीन लाख रुपये में परीक्षार्थियों से सौदा किया था। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस की गिरफ्त में आने से पहले आरोपियों ने अपने-अपने मोबाइल का डाटा डिलीट कर दिया था। 

विज्ञापन


पुलिस ने पकड़े गए सभी छह आरोपियों के पास से छह हाईऐंड मोबाइल फोन, मेमोरी कार्ड समेत बरामद किए हैं। अब पुलिस साइबर एक्सपर्ट की मदद से इन मोबाइल में डिलीट हुआ डाटा रिकवर कराने का प्रयास कर रही है। मामले की छानबीन कर रहे शाहदरा जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं, उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।      
विज्ञापन


बता दें कि 30 अप्रैल को एसएससी ने एमटीएस (नॉन टेक्निकल) की परीक्षा देशभर में आयोजित की थी। दिल्ली के गीता कालोनी स्थित राजकीय सर्वोदय विद्यालय में दो परीक्षार्थियों के पास से प्रश्नों के  उत्तर पहले से मौजूद थे। रोहतक, हरियाणा निवासी मंदीप कुमार के पास से मोबाइल, लीड व व्हाट्सऐप पर उत्तर-पुस्तिका मिली थी। वहीं चरखी-दादरी निवासी आशीष कुमार के पास से एक पर्ची मिली थी, उसमें प्रश्नों के उत्तर लिखे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में मंदीप ने बताया कि उसके व्हाट्सऐप पर गांव के रहने वाले नीतिश उर्फ बालू नामक युवक ने उपलब्ध कराया था। नीतिश ने तीन लाख रुपये की मांग की थी। पुलिस ने बालू का दबोचा तो उसने महेंद्रगढ़ निवासी जितेंद्र कुमार का नाम बताया। जितेंद्र को पकडने के बाद उसने ऊपर की चेन के कुछ लोगों के नामों का खुलासा किया है। पुलिस ने सभी के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई। अब पुलिस सीडीआर डिटेल के बाद सामने आए लोगों की तलाश कर रही है।  
    
वहीं आशीष ने पूछताछ के बाद बताया कि उसे पेपर के उत्तर खरखौदा, सोनीपत निवासी प्रदीप व चरखी दादरी निवासी संदीप नामक युवक ने उपलब्ध कराने का वादा किया था। दोनों ने एग्जाम से पूर्व उसे पेपर उपलब्ध भी करवा दिया। उससे भी तीन लाख रुपये की मांग की गई थी। 


अब पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि प्रदीप व संदीप और जितेंद्र के पास पेपर किन लोगों के जरिये आया। इसके अलावा कौन-कौन लोग पेपर लीक कराने के धंधे में जुड़े हैं। देश के किस-किस हिस्सों में पेपर लीक कराया गया। हालांकि पेपर लीक होने की खबर के बाद एसएससी ने परीक्षा रद कर दी थी। गीता कालोनी थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।      

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed