फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police encounter in noida, theif arrested

आधी रात को पुलिस एनकाउंटर, ताबड़तोड़ फायरिंग

Wed, 05 Mar 2014 08:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 05 Mar 2014 08:46 AM IST
विज्ञापन
police encounter in noida, theif arrested

नोएडा फेज टू स्थित होजरी कॉम्प्लेक्स सोमवार देर रात अचानक दर्जनों राउंड फायरिंग से गूंज उठा। ये फायरिंग एक एक्सपोर्ट कंपनी में डकैती को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों व पुलिस के बीच हुई।

विज्ञापन


करीब आधा घंटे चली मुठभेड़ में बदमाशों की ओर से 20 राउंड फायरिंग की गई। मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी है। घायल बदमाशों समेत तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि बाकी फरार हो गए।
विज्ञापन


साथ ही पुलिस ने माल से भरा कैंटर कब्जे में ले लिया है। बदमाशों के पास से एक तमंचा, दो पिस्टल 32 बोर व कई कारतूस बरामद किए हैं।

मोदी की कपड़ा फैक्ट्री में पहुंचे थे बदमाश

police encounter in noida, theif arrested

फेज टू के डी-166 में हर्ष मोदी की कपड़ा एक्सपोर्ट फैक्ट्री है। सोमवार रात एक बजे फैक्ट्री में करीब 12 बदमाश डकैती डालने घुस गए। हथियारबंद बदमाशों ने कर्मचारियों को बंधक बना लिया। बदमाश लाखों रुपये का कपड़ा व कैश कैंटर में भरकर भाग रहे थे। इस बीच एसएसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह को इसकी सूचना मिली।

सूचना मिलते ही सीओ थर्ड राजकुमार मिश्रा, फेज टू इंस्पेक्टर रविकांत पाराशर, कासना कोतवाली इंचार्ज, बिसरख कोतवाली इंचार्ज और फोर्स के साथ एसएसपी मौके पर पहुंचे। एक्सप्रेसवे की ओर भाग रहे बदमाशों का पुलिस ने पीछा किया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।

आधे घंटे की मुठभेड़ में गाजियाबाद निवासी नौशेर और दनकौर, गौतमबुद्धनगर निवासी इमामुद्दीन के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने इन दोनों के साथ एक बदमाश गाजियाबाद निवासी सलीम को दबोच लिया। मुरसलीम, निसार, अफजल, चांद, गुड्डू और त्यागी समेत तीन अन्य बदमाश फरार हो गए।

बंधक कर्मचारियों को सुनाया गाना

police encounter in noida, theif arrested

डकैती डालने आए बदमाशों ने 46 कर्मचारियों को बंधक बना लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने कुछ की पिटाई भी कर दी। बदमाशों ने मोबाइल पर गाना बजाया और कर्मचारियों को चुपचाप सुनने का फरमान सुना दिया। इस वारदात के दौरान कई कर्मचारी घायल हो गए और कुछ सदमे में हैं।

पुलिस गिरफ्त में आए नौशेर और इमामुद्दीन इसी महीने जेल से छूटे थे। नौशेर लूट के मुकदमे में बिसरख और इमामुद्दीन फेज टू कोतवाली से जनवरी माह में गिरफ्तारी के बाद जेल में गया था।

नोएडा के फेस-टू थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद पकडे़ गए तीन बदमाश साथियों के साथ ग्रेटर नोएडा में हर सप्ताह में वारदात को अंजाम देते थे। हर बार कोई कंपनी निशाना होती थी। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में सात फरवरी, कासना कोतवाली क्षेत्र में 13 फरवरी और 24 फरवरी को वारदात हुई। गिरोह इस तरह कंपनियों पर धावा बोलता था कि किसी को मौका न मिले और फिर टाटा 407 में माल भरकर फरार हो जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed