{"_id":"58011ccf4f1c1b762b28f90c","slug":"police-delivered-in-one-business-hour-was-abducted-by-miscreants","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने एक घंटे में छुड़ाये कारोबारी, बदमाशों ने किया था अगवा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने एक घंटे में छुड़ाये कारोबारी, बदमाशों ने किया था अगवा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 15 Oct 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौर्या एंक्लेव इलाके में बृहस्पतिवार रात सेंट्रो कार सवार बदमाशों ने लूटपाट के इरादे से दो कारोबारी को अगवा कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और एक घंटे के भीतर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर कारोबारियों को मुक्त करा लिया।
विज्ञापन
हालांकि दो बदमाश भागने में कामयाब रहे। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जुटी है। बदमाशों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल सेंट्रो कार, देशी कट्टा और चार कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त मिलिंद डूमरे ने बताया कि बृहस्पतिवार रात मौर्या एंक्लेव थाना पुलिस को सूचना मिली कि कार सवार छह-सात बदमाशों ने बाइक सवार दो युवकों को अगवा कर लिया है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस आरयू ब्लॉक पीतमपुरा के नए एलिवेटेड फ्लाई ओवर स्थित घटनास्थल पर पहुंची। जहां पुलिस को एक बुलेट बाइक गिरी हुई मिली। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि बदमाश युवकों को रोहिणी की ओर लेकर भागे हैं। मौजूद लोगों ने कार नंबर भी बताया।
वायरलेस कर कार का नंबर फ्लैश कर दिया गया। पुलिस कार की तलाश कर रही थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि कार रोहिणी सेक्टर-13 के नीलकंठ अपार्टमेंट के पास खड़ी है।
सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और कार में सवार दो युवकों को पकड़ लिया, दो अन्य भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने युवकों के कब्जे से कारोबारियों को मुक्त करा लिया। उनकी पहचान किंग्जवे कैंप निवासी महरूम और अहमद अली के रूप में हुई। महरूम की बवाना जेजे कॉलोनी में मीट की दुकान है, वहीं अहमद अली जंक डीलर है।