फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police checkpoint : breakfast wine, dinner wine, people locked

पुलिस नाके के पास ठेका, सुबह का नाश्ता शराब, रात का खाना शराब, लोगों ने जड़ा ताला

Tue, 27 Dec 2016 06:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 27 Dec 2016 06:34 PM IST
विज्ञापन
Police checkpoint : breakfast wine, dinner wine, people locked
डेमो पिक
एक जगह ऐसी है जहां सुबह का नाश्ता भी शराब होता है और रात का खाना भी शराब ही होता है। खास बात यह है कि यह जगह और कहीं नहीं, बल्कि हरियाणा और राजस्‍थान की सीमा पर स्थित बीवां गांव में पुलिस नाके के पास खुला शराब का ठेका है। 
विज्ञापन


यहां लोगों ने कई बार अपना विरोध दर्ज कराया है। गांव के लड़के यहां सुबह से ही इकट्ठे हो जाते हैं और देर रात तक यहां शराब खरीदकर पीते हैं। नशे में धुत होकर यहां से गुजरने वाली महिलाओं लड़कियों को परेशान करते हैं। कई बार इसकी भी शिकायत हो चुकी है। 
विज्ञापन

Police checkpoint : breakfast wine, dinner wine, people locked
डेमो पिक
अब क्रोधित लोगों ने सुबह गांव में पहले पंचायत की फिर इस शराब के ठेके पर ताला जड़ दिया है। उनका कहना है कि शराब का ठेका अब नहीं खुलेगा। ग्रामीणों ने उपायुक्त मनीराम शर्मा व एसपी कुलदीप सिंह यादव से मांग की है कि बीवां गांव में खुले इस ठेके को तत्काल प्रभाव से बंद करा दें। 

लोगों ने कहा कि बीवां-पहाड़ी रोड पर बीवां गांव में इस ठेके के कारण युवाओं में नशे की लत बढ़ती जा रही है। बहुत खास यह है कि यह बिलकुल पुलिस की नाक के नीचे खोला गया है। पुलिस रोज देखती है पर कोई कार्रवाई नहीं करती। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed