फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police caught 15 lakhs intoxicating substance in delhi

... तो यूं बन गया उड़ता पंजाब

Wed, 27 Sep 2017 10:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल Updated Wed, 27 Sep 2017 10:31 AM IST
विज्ञापन
 Police caught 15 lakhs intoxicating substance in delhi
चूरा पोस्त
पुलिस की अपराध जांच शाखा की टीम ने चेन्नई स्थित हुंडई कंपनी से पांच कार पंजाब स्थित एक एजेंसी छोड़ने जा रहे कंटेनर में से करीब 15 लाख रुपये का चूरा पोस्त नशीला पदार्थ बरामद किया है।  पुलिस ने चूरा पोस्त व कंटेनर को कब्जे लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया। चालक को पुलिस ने अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। कंटेनर में बरामद हुआ पदार्थ 23 कट्टों में भरा हुआ था।  
विज्ञापन



डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने बताया कि सीआईए इंचार्ज विश्व गौरव को सोमवार की देर रात मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि एक कंटेनर जिसमें  कारें लदी हुई हैं और उन कारों के साथ कुछ नशीले पदार्थ के कट्टे भी भरे हुए हैं। यह कंटेनर सोहना-पलवल मार्ग से गुजरने वाला है। टीम ने मुखबिर द्वारा बताई गई सूचना के आधार पर एक कंटेनर को सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव जैंदापुर के समीप पकड़ लिया।
विज्ञापन


जिसका नंबर (यूके-04,सीए-9103) था। जब पुलिस ने कंटेनर की तलाशी ली तो उसमें पांच कारें थीं। इनमें दो कार क्रेटा व तीन कार आई-10 ग्रांड की हैं। कारों के बीच में 23 प्लास्टिक के कट्टे रखे हुए थे। उनमें  चूरा पोस्त नशीला पदार्थ भरा हुआ था। पुलिस ने मौके पर गांव आलीमेव निवासी चालक वकार अहमद पुत्र मकसुद अहमद को गिरफ्तार कर लिया और कंटेनर को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लास्टिक के कट्टों में भरे पदार्थ का वजन किया गया तो वह 513 किलोग्राम मिला। इसकी कीमत बाजार में करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। पूछताछ में चालक ने बताया कि कंटेनर को चेन्नई से पंजाब के लिए ले जाया जा रहा था। डीएसपी ने बताया कि आरोपी चालक को मंगलवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। उससे  पूछताछ की जाएगी। इस मामले में और कौन-कौन शामिल हैं, इसका जल्द खुलासा होगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed