{"_id":"5aad2fd44f1c1baa758b5eb3","slug":"police-busted-gang-who-change-imei-number-sell-on-olx","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल का आईएमईआई बदल ओएलएक्स पर बेचने वाले गैंग को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल का आईएमईआई बदल ओएलएक्स पर बेचने वाले गैंग को पुलिस ने दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 18 Mar 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
olx
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य जिला की वाहन चोरी निरोधक शाखा ने झपटमारी करने वाले ऐसे गैंग का खुलासा किया है, जो चोरी के मोबाइल फोन का आईएमईआई नंबर बदलकर उसे ओएलएक्स पर बेच देता था।
विज्ञापन
पुलिस ने गैंग के दो बदमाश सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो खरीदार हैं। पुलिस ने इनके पास से 20 मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से दस मामले सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त मंदीप सिंह रणधावा ने बताया कि पकड़े गए बदमाश गीता कालोनी निवासी जितेंद्र (22) और न्यू गणेश पार्क निवासी साजिद (24) हैं। खरीदार माता सुंदरी रोड निवासी रवि कुमार (28) और महिपालपुर निवासी राहुल जैन (42) हैं। राहुल जैन की करोल बाग में मोबाइल फोन रिपेयरिंग की दुकान है।
विज्ञापन
16 मार्च को हवलदार सतवीर सिंह ने एक सूचना पर दोनों झपटमारों को रंजीत सिंह मार्ग से गिरफ्तार किया। उनके पास से जगतपुरी से चुराई एक बाइक व आठ मोबाइल फोन मिले।
बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने रवि को भी गिरफ्तार कर उसके पास से चार मोबाइल फोन बरामद किए। रवि ने बताया कि वह कई झपटमारों से मोबाइल खरीदकर उन्हें राहुल को देकर आईएमईआई नंबर बदलवा लेता था।
इसके बाद उन मोबाइल फोन को ओएलएक्स पर डालकर बेच देता था। पुलिस ने रवि के निशानदेही पर राहुल को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस को आठ मोबाइल फोन और आईएमईआई नंबर बदलने का उपकरण मिला।