फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police beats a shopkeeper for a girl's mobile.

पुलिसवालों ने दुकानदार को किया अधमरा

Wed, 17 Sep 2014 10:00 PM IST
Updated Wed, 17 Sep 2014 10:00 PM IST
विज्ञापन
police beats a shopkeeper for a girl's mobile.

फरीदाबाद में आम जनता पर पुलिस की बर्बरता के किस्से आए दिन सामने आते रहते हैं। बुधवार को भी ओल्ड फरीदाबाद में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें एक दुकानदार ने पुलिसकर्मियों पर जबरन थाने ले जाकर मारपीट करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक विमल कुमार ओल्ड फरीदाबाद की बसेलवा कॉलोनी में परिवार के साथ रहता है। वह कॉलोनी में ही अपनी परचून और जरनल स्टोर की दुकान चलाता है। विमल के भाई देवेन्द्र ने बताया कि विमल काफी समय से मधुमेह की बीमारी का शिकार है। वह नियमित रूप से अपना इलाज करवाता है।
विज्ञापन


देवेन्द्र के मुताबिक मंगलवार दोपहर विमल की दुकान पर दो लड़कियां कुछ सामान खरीदने के लिए आईं। खरीदारी करने के बाद लड़कियां वहां से चली गईं। उसी दौरान एक लड़की का मोबाइल कहीं गुम हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद लड़की ने विमल की दुकान में मोबाइल छूट जाने की आशंका के चलते पुलिस से शिकायत कर दी।

थाने ले जाकर किया अधमरा!

police beats a shopkeeper for a girl's mobile.

पुलिस कर्मचारी विमल की दुकान पर पहुंच गए। बातचीत के बाद पुलिसकर्मी विमल को अपने साथ थाने ले गए। जहां पुलिस कर्मियों ने विमल से उस लड़की के मोबाइल के बारे में पूछताछ शुरू कर दी। लेकिन विमल ने मोबाइल के बारे में कोई जानकारी न होने की बात कही।

आरोप है कि इस बात पर पुलिस कर्मचारियों ने उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी। जिससे विमल की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ते देख पुलिस वालों ने उसे छोड़ दिया।

बाद में परिवार वालों ने विमल को बीके अस्पताल में भर्ती कराया। ओल्ड थाना पुलिस का कहना है कि इस तरह का कोई मामला सामने नहीं आया है, पुलिस पर गलत आरोप लगाए गए हैं। शिकायत मिलने पर जांच करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed