फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police arrested fake doctor running clinic

अवैध रूप से क्लीनिक चला रहा झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार

Thu, 29 Jun 2017 09:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 29 Jun 2017 09:41 PM IST
विज्ञापन
 police arrested fake doctor running clinic
arresting

सोहना रोड स्थित धौज में बिना किसी डिग्री अथवा लाइसेंस के अवैध तरीके चल रहे एक क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम ने छापा मार दिया। क्लीनिक संचालक टीम में अपनी डिग्री नहीं दिखा पाया। टीम ने उसके क्लीनिक से कई तरह की  दवाईयां बरामद की हैं। टीम ने क्लीनिक को सील दिया। थाना सेक्टर 55 पुलिस ने आरोपी झोलाछाप डाक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


किसी गुप्तचर ने जिला सिविल सर्जन डा. गुलशन अरोड़ा को सूचना दी थी कि धौज गांव निवासी फैज मोहम्मद गांव में अवैध तरीके से नब्जी हकीम के नाम से अपना क्लीनिक चला रहा है। प्रेक्टिस करने के लिए उसके पास किसी तरह की डिग्री अथवा लाइसेंस भी नहीं है। आरोपी अपने क्लीनिक में आने वाले मरीजों की जान जोखिम में डाल कर उन्हें एलोपैथिक दवाईयां धड़ल्ले से देता है। 
विज्ञापन


इस सूचना के बाद सिविल सर्जन ने धौज पीएससी की डा. अन्नू फौगाट, दवा नियंत्रक पूजा चौधरी और करण गोदारा को शामिल कर टीम गठित कर दी और छापा मारने के आदेश दे दिए। टीम ने मौके पर जाकर फैज मोहम्मद को प्रैक्टिस करने की डिग्री दिखाने के लिए कहा। लेकिन वह नहीं दिखा पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी के दौरान टीम ने उसके क्लीनिक से कई तरह एलोपैथिक दवाईयां बरामद की है। आरोपी के पास इन दवाईयों को खरीदने का किसी तरह बिल भी मौजूद नहीं था। जिसके बाद टीम ने क्लीनिक को सील कर पुलिस को शिकायत दे दी। पुलिस ने डा. फौगाट की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed