{"_id":"4d0731d03f0f9bfec857e1677a0a6381","slug":"pistol-be-put-in-the-mouth-threatening-to-kill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्टल मुंह में डालकर दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिस्टल मुंह में डालकर दी जान से मारने की धमकी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 18 Nov 2014 01:10 AM IST
विज्ञापन
संयुक्त जिला अस्पताल के पास रविवार देर रात कुछ पशु तस्कर चार सांड़ों को ट्रक में भरकर ले जा रहे थे। वहां शॉपिंग कॉम्पलेक्स के गार्ड और कुछ लोगों ने उनका विरोध किया।
विज्ञापन
इस पर तस्करों ने गार्ड को पीटा और मुंह में पिस्टल डालकर धमकी दी। सांड़ों को ट्रक में भरकर भाग गए। कविनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एसएचओ अवनीश गौतम ने बताया कि गार्ड ट्रकों के नंबर नोट नहीं कर सका। पशु कहीं बाहर से लाए जा रहे होंगे। पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।
गार्ड आशाराम के मुताबिक, पशु तस्कर दो ट्रक लेकर आए थे। चारों सांड़ों को लादकर ले जा रहे थे। उनकी नजर पड़ी तो उन्होंने इसका विरोध किया। इस दौरान आसपास के लोग भी आ गए।
विज्ञापन
आसाराम का आरोप है कि बदमाशों ने उनकी पिटाई की और मुंह में पिस्टल डाल दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी पशु तस्कर मौके से पशुओं को ट्रकों में लादकर ले गए। पुलिस को मामले की सूचना दी गई। एसएचओ ने बताया कि तस्करों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन