{"_id":"cb3fb6b7d327df92e7d644a61aa2abe6","slug":"pick-pocketing-in-bus-stolen-rs-25000","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन की शादी में भेजने थे पैसे, चोरों ने काट ली जेब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन की शादी में भेजने थे पैसे, चोरों ने काट ली जेब
संदीप वर्मा/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 14 Feb 2014 12:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सेक्टर-20 क्षेत्र स्थित अट्टा में बस से उतरते वक्त एक कुरियर ब्वॉय की जेब से जेबकतरों ने 25 हजार रुपये चुरा लिये।
विज्ञापन
पीड़ित को जैसे ही चोरी का अहसास हुआ तो उसने तुरंत बस का पीछा किया और एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
आरोपी के कब्जे से पुलिस ने पांच सौ रुपये और पैन कार्ड बरामद कर उसे जेल भेज दिया। पुलिस उसके फरार साथियों की तलाश में जुटी है।
नोएडा सेक्टर-56 के जी ब्लॉक निवासी रोहित मौर्या सेक्टर-18 में कुरियर कंपनी में काम करता है। 26 फरवरी को बहन की सगाई के चलते अपने गांव पैसे भेजने के लिए वह सेक्टर-27 स्थित पीएनबी बैंक की शाखा जा रहा था।
12-22 तिराहे से उसने अट्टा के लिए बस पकड़ी और जब वह अट्टा उतरने लगा तो बस में सवार चार सवारियों ने एक-एक करके उसे चारों ओर से घेर लिया और धोखे से उसके जेब में रखे 25 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
जब पीड़ित को जेब कटने का आभास हुआ तो उसने तुरंत बस का पीछा किया और बस चालक को आपबीती बताई। इसी दौरान उसकी नजर सुल्तानपुरी, दिल्ली निवासी रवि पर गई जिसने उसका रास्ता रोका था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बड़ी बहन की आंखों के सामने लूट ली छोटी बहन की अस्मत
इसके बाद पीड़ित को देखकर वह घबरा गया। बस में मौजूद सवारियों की मदद से पीड़ित ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी से पीड़ित की जेब से चुराये पांच सौ रुपये और पैन कार्ड बरामद कर लिया। वहीं, फरार आरोपी की पहचान चौधरी, छोटू और भरत के रूप में हुई है। जिनकी तलाशी में पुलिस लगी हुई है। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।