{"_id":"578bb9ec4f1c1b9432c4b73b","slug":"phd-student-at-the-university-of-delhi-manhandled-obscene-acts-of-drunken-boys","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डीयू में छात्रा से शराबी लड़कों ने की अश्लील हरकत, ग्लास से कपड़ों पर फेंका पानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीयू में छात्रा से शराबी लड़कों ने की अश्लील हरकत, ग्लास से कपड़ों पर फेंका पानी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 18 Jul 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
छात्रा से छेड़छाड़
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में पीएचडी की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ और बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि शराब के नशे में एक युवक ने छात्रा पर छींटाकशी की और विरोध करने पर बदसलूकी करने लगा।
विज्ञापन
छात्रा ने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी युवक कार में सवार होकर फरार हो गया।
छात्रा की शिकायत पर मौरिस नगर थाना पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। घटना आर्ट्स फैकल्टी की है। पुलिस के अनुसार पीड़िता हिंदी विभाग से पीएचडी कर रही है।
विज्ञापन
छात्रा की तरफ करते रहे गंदे इशारे
छेड़छाड़
- फोटो : demo pic
बृहस्पतिवार शाम साढ़े चार बजे छात्रा फैकल्टी की कैंटीन में बैठी थी। छात्रा का आरोप है कि कुछ लड़के वहां शराब पी रहे थे। वे बार-बार उसकी तरफ इशारा करके बातें कर रहे थे।
छात्रा ने उनकी अनदेखी की, तो एक युवक ने उसकी तरफ एक ग्लास पानी फेंक दिया, जिसके कुछ छींटे छात्रा पर पड़े। जब छात्रा ने इसका विरोध किया, तो युवक उससे छेड़छाड़ और बदसलूकी करने लगा। छात्रा ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी।
पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के जरिये आरोपी की कार का नंबर पता चल गया है। पुलिस आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार कर लेगी।