फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pf fraud in gurgaon power corporation

पीएफ के नाम पर एजेंसी ने की करोड़ों की ठगी

Wed, 21 May 2014 09:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 21 May 2014 09:36 PM IST
विज्ञापन
pf fraud in gurgaon power corporation

बिजली निगम में आउटसोर्सिंग पर भर्ती किए गए तकनीकी कर्मचारियों के पीएफ के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


जिसमें बिजली निगम से करोड़ों रुपये लेने के बावजूद संबंधित सिक्योरिटी एजेंसी ने पीएफ जारी ही नहीं किया।

मामला सामने आने के बाद बिजली निगम की तरफ से संबंधित कंपनी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई। इसके बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 409, 420 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी।

हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (एचवीपीएन) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर की तरफ से सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया कि जेडी सिक्योरिटी एंड एलईडी सर्विस कंपनी के साथ तकनीकी कर्मचारियों की आउटसोर्सिंग भर्ती को लेकर करार हुआ था।
विज्ञापन


इसके तहत एचवीपीएन में कर्मचारियों की भर्ती की गई थी। बिजली निगम के अनुसार कर्मचारियों की तनख्वाह और पीएफ संबंधित सभी खर्चे सिक्योरिटी एजेंसी को भी देने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि कंपनी प्रबंधन ने कर्मचारियों को तनख्वाह तो दे दी लेकिन पीएफ संबंधित अन्य राशि रोक ली गई। इसे लेकर निगम की तरफ से जानकारी मांगने पर संबंधित कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी।


शिकायत में बताया गया है कि इसे लेकर कंपनी पर एक करोड़ 21 लाख 4830 रुपये बकाया हैं। शिकायत के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने चंडीगढ़ स्थित जेडी सिक्योरिटी एंड एलईडी सर्विस कंपनी के खिलाफ आईपीसी 409 और 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया। जल्द ही संबंधित कंपनी प्रबंधन से पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed