फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   people throws stones on delhi police.

दिल्ली: पुलिस पर भीड़ ने बरसाए पत्थर, कई घायल

Tue, 02 Sep 2014 07:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 02 Sep 2014 07:23 PM IST
विज्ञापन
people throws stones on delhi police.

दिल्ली के करावल नगर इलाके में मंगलवार सुबह पुलिस और आम लोगों के बीच हुए पथराव में स्थानीय एसएचओ समेत कई पुलिस कर्मी गंभीर रुप से घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एसएचओ समेत तीन सिपाहियों ही हालत गंभीर बताई जा रही है।

पढ़ें-पुलिस को दी ‘खून’ की सूचना, तो दरोगा ने पीट दिया
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, करावल नगर से दो नाबालिग लड़कियां अचानक गायब हो गईं। इसके बाद उनके परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। लड़कियों के परिजनों के साथ जुटी स्थानीय लोगों की भीड़ ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन के लिए जुटी भीड़ अचानक उग्र हो गई और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। भीड़ की ओर की गई पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियो ने कहा कि घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस घटना में शामिल लोगों की पहचान में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed