फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   PCR policemen drove in the opposite direction, the father-son injured

पुलिसकर्मियों ने उल्टी दिशा में दौड़ाई पीसीआर, बाप-बेटे को किया घायल

Mon, 13 Jun 2016 04:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 13 Jun 2016 04:35 AM IST
विज्ञापन
PCR policemen drove in the opposite direction, the father-son injured
पुलिस पीसीआर वैन - फोटो : अमर उजाला

सेक्टर-10 में रविवार दोपहर उल्टी दिशा में आ रही एक पीसीआर ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। पिता के सीट से गिर जाने से गंभीर चोट आई। गाड़ी चला रहे बेटे को मामूली चोट है। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


सेंट्रो कार में जैतपुर दिल्ली निवासी हनीफ अंसारी (50) और उनका पुत्र अनीस अंसारी (25) सवार थे। दोनों घर से सेक्टर-10 स्थित अपनी कंपनी आ रहे थे। कार अनीस चला रहा था। 
विज्ञापन


अनीस ने बताया कि सेक्टर-10 ट्रैफिक सिग्नल के पास उलटी दिशा में तेज रफ्तार में आ रही पीसीआर-34 ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर से ड्राइविंग सीट पर एयरबैग खुल जाने से उसे तो ज्यादा चोट नहीं आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि उसके पिता सीट से नीचे गिर गए, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई और उनके सिर से खून बहने लगा। अनीस ने बताया कि ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने पर भी गलती मानने की बजाए पीसीआर में सवार पुलिसकर्मी उनकी गलती बताने लगे। 


उन्होंने कहा कि वह जल्दी में थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने उन्हें प्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसके पिता को सिर में 8 टांके लगाने पड़े। बाद में उन्हें अस्पताल से रिलीव कर दिया गया। घटना के बाद सेक्टर-10 ट्रैफिक सिग्नल के पास काफी भीड़ जमा हो गई थी जिससे लंबा जाम भी लग गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed