फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Parliament Security officer arrested robber.

संसद के सिक्योरिटी अफसर ने दबोचा लुटेरा

Tue, 09 Sep 2014 01:45 PM IST
अमर उजाला, लोनी
अमर उजाला, लोनी Updated Tue, 09 Sep 2014 01:45 PM IST
विज्ञापन
Parliament Security officer arrested robber.

ट्रॉनिका सिटी में बाइक सवार दो बदमाशों ने चाकू के

विज्ञापन
बल पर पार्लियामेंट के सिक्योरिटी अफसर से कार लूट ली। पीड़ित ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी तथा राहगीरों की मदद से बदमाशों का पीछा किया।

बाइक पर भाग रहे एक बदमाश को पुलिस एवं सिक्योरिटी ऑफिसर ने लोनी तिराहे के पास दबोच लिया। दूसरा बदमाश कार में रखा बैग, स्टीरियो और स्टेपनी लेकर कार को बंथला फाटक के पास छोड़कर भाग गया।

बागपत के सैदपुर सिंघावली गांव निवासी अंकुर पुत्र रामपाल यादव संसद की सिक्योरिटी में असिस्टेंट ग्रेड-2 पद पर तैनात हैं। रविवार रात 8.30 बजे वह अपनी सेंट्रो कार से घर लौट रहे थे।

जैसे ही वह ट्रॉनिका सिटी में आरएमएस मॉल के पास पहुंचे तो दो बदमाशों ने कार के आगे बाइक लगाकर उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने चाकू से डराकर अंकुर को बाहर निकाला व गला दबाकर कार लूट ली।

अंकुर ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी आैर पीछे से बाइक पर आ रहे दो राहगीरों की मदद से बदमाशों का पीछा करने लगे। लोनी तिराहे के पास सिक्योरिटी ऑफिसर और पुलिस ने बाइक पर एक बदमाश को दबोच लिया।

कुछ देर बाद लूटी गई कार भी बंथला रेलवे फाटक के पास खड़ी मिली। बदमाश कार से बैग, स्टीरियो एवं स्टेपनी लेकर भाग था। बैग में 2500 रुपये, एटीएम कार्ड व आई कार्ड आदि थे।

दबोचा गया बदमाश गौरव कश्यप निवासी पूजा कालोनी तथा फरार साथी का नाम सनी बताया है। बकौल ट्रॉनिका सिटी चौकी प्रभारी का दूसरे बदमाश को भी पकड़ लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed