फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   palam vihar murder case: one accused arrest

पालम विहार मर्डर: विक्रांत हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार

Thu, 09 Feb 2017 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 09 Feb 2017 10:04 AM IST
विज्ञापन
palam vihar murder case: one accused arrest
- फोटो : demo pic

गुरुग्राम के गांव बजघेड़ा में रविवार गोली मारकर की गई विक्रांत की हत्या के मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामला लेन-देन का बताया जा रहा है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि झज्जर जिले के गांव दुलीना निवासी नेपाल के बेटे विक्रांत (25) की पांच फरवरी की शाम करीब 6:00 बजे बजघेड़ा के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी उसे दिल्ली केबाबा हरिदास नगर से कार में बैठाकर यहां लाए थे। घटना के दौरान आरोपी युवक दो कारों में  सवार थे।

विज्ञापन


इस मामले में थाना पालम विहार पुलिस ने झज्जर निवासी विकास, दिल्ली के नजफगढ़ निवासी अंशुल व राहुल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। जिसके बाद मंगलवार को पुलिस ने इस मामले में आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने बुधवार को आरोपी अदालत में पेश किया। उसे अदालत से तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वारदात के दौरान तीन से अधिक आरोपी मौजूद थे। मामला लेन-देन का बताया जा रहा है। राहुल से अन्य सभी आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed