फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   OTP Bank officer took the elderly woman to ten times

बैंक अधिकारी बन बुजुर्ग महिला से दस बार लिया ओटीपी

Sat, 07 Jan 2017 04:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 07 Jan 2017 04:37 PM IST
विज्ञापन
OTP Bank officer took the elderly woman to ten times
पंजाब के मोगा में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी

सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में एक शख्स ने बैंक खाते में आधार नंबर अपडेट करने के नाम पर बुजुर्ग महिला के खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। आरोपी ने पहले महिला से आधार नंबर और एटीएम कार्ड का पूरा ब्योरा लिया। इसके बाद उनसे दस बार ओटीपी पूछकर खाते से रुपये निकाल लिए। महिला की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मूल रूप से कोलकाता की रहने वाली अमिता मित्रा नोएडा के सेक्टर-22 ई ब्लॉक में रहती हैं। अमिता ने बताया कि 16 दिसंबर को एक व्यक्ति ने उन्हें फोन कर खुद को बैंक अधिकारी बताया और उनसे खाते में आधार नंबर जोड़ने की बात कही। फोन करने वाले ने अमिता से कहा कि अगर उन्होंने तत्काल जानकारी नहीं दी तो उनका बैंक खाता और एटीएम कार्ड बंद हो जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद महिला ने एटीएम कार्ड और आधार की की सारी गोपनीय जानकारी दे दी। इसके बाद आरोपी ने अमिता से दस बार उनके मोबाइल पर आने वाला ओटीपी पूछकर 50 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठगी का पता चलते ही उनकी बेटी ने तुरंत कार्ड ब्लॉक कराया। अमिता ने साइबर सेल में शिकायत की। साइबर सेल से उन्हें थाना सेक्टर-24 में एफआईआर दर्ज कराने के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed