जब खुद नहीं खरीद सका बाइक तो दूसरों की बाइक में लगाने लगा आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कापसहेड़ा थाना पुलिस ने बाइक व स्कूटी में आग लगाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने आठ गाड़ियों में आग लगाने की घटनाओं को सुलझाने का दावा किया है।
आरोपी ने बताया कि आर्थिक तंगी की वजह से बाइक नहीं खरीद पाया तो गुस्से में आकर दूसरों की बाइकों को आग के हवाले करने लगा। पकड़े गए आरोपी की पहचान कापसहेड़ा निवासी सुनील किशोर (22) के रूप में हुई है।
पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ा गया। गत 28 मई को कापसहेड़ा इलाके में तीन बाइक और तीन स्कूटी जलाए जाने की लोगों ने शिकायत की थी।
सीसीटीवी जांच के बाद हुआ खुलासा
पुलिस को जांच के दौरान एक घर में सीसीटीवी कैमरा दिखा। फिर उसके फुटेज की पड़ताल की गई। इसमें सुनील को बाइक और स्कूटी में आग लगाते हुए देखा गया।
वह गाड़ी से ही पेट्रोल निकालकर वारदात को अंजाम देता था। इसके बाद इलाके से ही उसे दबोच लिया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह इलाके में छोटी-मोटी चोरी करता था।
एक बाइक खरीदना चाहता था, लेकिन रुपये नहीं होने से खरीद नहीं पाया। उसके बाद जलन व गुस्से में घर के बाहर खड़ी बाइक व स्कूटी में आग लगाने लगा। फिलहाल, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।