फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   onlooker record video of a dying man in delhi.

बचाने के बजाए बनाते रहे मौत का वीडियो

Thu, 28 Aug 2014 04:33 PM IST
Updated Thu, 28 Aug 2014 04:33 PM IST
विज्ञापन
onlooker record video of a dying man in delhi.

एक बेहद शर्मनाक घटना ने दिल्ली पुलिस का क्रूर चेहरा लोगों के सामने ला दिया है। दक्षिण पूर्वी दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके में एक दहला देने वाली घटना में एक 19 साल के लड़के को भरे बाजार में चाकू मार दिया गया। 

विज्ञापन


लड़का सड़क पर गिरा और तड़पता रहा। एक-एक कर लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई लेकिन किसी ने उस लड़के की मदद करने की कोशिश नहीं की। मौके पर दिल्ली पुलिस भी पहुंची लेकिन लड़के को तुरंत अस्पताल पहुंचाने की बजाए वो यह जानने की कोशिश में लग गए कि वह मर गया है या जिंदा है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं वहां खड़े कुछ लोगों ने उस तड़पते हुए लड़के की वीडियो तक बनाई लेकिन किसी ने न तो पुलिस को सूचना देने की कोशिश की और न ही किसी ने उसे अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया। मीडिया में आई खबरों के बाद इस मामले के जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक राजू पांडे नामक यह युवक दोपहर का खाना खाने बाजार गया था। यहीं पर पैसे के लेन-देन के मामले में आशू नामक युवक से उसकी कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि आशू ने चाकू निकाला और राजू पर हमला कर दिया।

सरेबाजार हुआ चाकुओं से हमला

onlooker record video of a dying man in delhi.

पुलिस के मुताबिक खून में लथपथ राजू छटपटाता रहा जबकि पास में ही खड़े एक शख्स ने उसकी मदद करने की बजाय उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक मृत युवा के परिजनों का आरोप है कि मौके पर खड़े लोग उनके बच्चे को तड़पता और मरता देखते रहे। किसी ने उसकी मदद नहीं की। उसे अस्पताल पहुंचाने की बजाय उसका वीडियो बनाते रहे। अंत में वहां एक पीसीआर वैन पहुंचा जो घायल को अस्पताल ले गया। पुलिस के मुताबिक घटना शाम करीब 06:30 बजे की है।

पुलिस के मुताबिक बाजार जाते वक्त रास्ते में राजू की मुलाकात आशू से हुई। दोनों के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था। बाजार में दोनों में बहस शुरू हो गई। आशू ने चाकू और कैंचियों से उस पर हमला कर दिया।

आखिर पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

onlooker record video of a dying man in delhi.

पुलिस की पीसीआर वैन राजू को लेकर एम्स के ट्रामा सेंटर गई जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टर के मुताबिक ज्यादा खून बहने की वजह से राजू की मौत हुई।

दक्षिण पूर्वी दिल्ली के डीसीपी पी करूणकरन ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी आशू को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आशू के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक वीडियो में राजू को तड़पता हुआ देखा जा सकता है। वह मदद के लिए लोगों से गुहार लगा रहा है लेकिन आस-पास खड़े लोग उसकी मदद करने की बजाय तमाशबीन बने खड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed