फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   online fraud in many areas of gurugram

अलग-अलग चार जगह ठगी, साइबर सेल की जांच के बाद मामला दर्ज

Thu, 13 Apr 2017 10:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 13 Apr 2017 10:32 AM IST
विज्ञापन
online fraud in many areas of gurugram
लूट - फोटो : अमर उजाला

साइबर सिटी में जालसाजों ने अलग-अलग चार स्थानों महिलाओं के साथ ठगी। साइबर सेल की जांच रिपोर्ट के बाद स्थानीय थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।  

विज्ञापन


वारदात -1
वसुंधरा कौल फरीदाबाद में रहती हैं और यहां गुडग़ांव में जॉब करती हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में उन्होंने बताया है कि उनके यहां एक व्यक्ति का फोन आया और उसने खुद को बैंक अधिकारी बताया। आरोप है फोन करने वाले ने अपनी बातों से महिला को झांसे में लेकर डेबिट/क्रेडिट कार्ड और खाते से स बंधित जानकारी ले ली। 
विज्ञापन


इसके बाद मोबाइल पर आए ओटीपी न बर की जानकारी लेकर खाते से 36 हजार रूपए निकाल लिए। धोखाधड़ी का अहसास होने पर महिला ने अपना कार्ड ब्लॉक करा दिया। इसके बाद पीड़िता ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात -2
आनंद कुमार शहर के सेक्टर-53 में रहकर किसी मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में उन्होंने बताया है कि एक व्यक्ति ने उनके यहां फोन किया और खुद को एक बैंक अधिकारी बताया। फोन करने वाले ने कहा कि बैंक खाते से आधार का लिंक नहीं होने से उसका डेबिट कार्ड बंद किया जा रहा है। फोन करने वाले ने अपनी बातों से पीड़ित को झांसे में ले लिया। 

इसके बाद बैंक खाता और डेबिट कार्ड, ओटीपी न बर की जानकारी ले ली। पीड़ित का आरोप है कि उसके पास कुछ समय बाद दो मैसेज आए जिसमें 26 हजार की ऑनलाइन शापिंग और 10 हजार रूपए पेटीएम का था। ठगे जाने का अहसास होने पर पीड़ित ने अपना कार्ड ब्लॉक करा कर इसकी शिकायत पुलिस को दी। साइबर क्राइम सेल की जांच के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

वारदात... 3  
दीप्ति तिवारी साउथ सिटी में रहती हैं। कुछ इसी तरह की शिकायत देते हुए उन्होंने बताया है कि उनके पास एक व्यक्ति का फोन आया और उसने खुद को येसबैंक अधिकारी बताया। फोन करने वाले ने बताया कि पीड़िता का डेबिट कार्ड एक्सपायर होने वाला है। फोन करने वाले ने दीप्ति को झांसे में लेकर खाते और डेबिट कार्ड की जानकारी ले ली। आरोप है कि डिटैल्स लेने के बाद पीड़िता के मोबाइल पर खाते से 24 हजार रूपए ऑनलाइन ट्रांजेक्सन का मैसेज आया। जिसके बाद पीड़िता ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस को दी। 


वारदात..4
पालम विहार थाना एरिया अंतर्गत उचक्कों ने एक महिला को झांसा देकर उसके पास से सोने के जेवरात व 4500 रूपए कैश लेकर फरार हो गए। बाद में जब महिला को ठगे जाने का अहसास हुआ तो उसने इसकी शिकायत पुलिस में दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed