फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   one sided lover killed girls father in noida

बेटी से प्यार में रोड़ा बना पिता तो एक तरफा प्रेमी ने उतार दिया मौत के घाट

Tue, 18 Apr 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Tue, 18 Apr 2017 12:11 AM IST
सार

 
-एक जनवरी की सुबह कार में मिला था चालक का शव 
-ममेरे भाई के साथ मिलकर की थी वारदात, एक आरोपी धरा

विज्ञापन
one sided lover killed girls father in noida
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक जनवरी की सुबह सिटी पार्क के पास कार चालक कल्याण सिंह की हत्या का खुलासा हो गया है। कल्याण की बेटी से एक तरफा प्यार करने वाले मनोज ने ममेरे भाई गवेश के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन


पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर करने जा रहे गवेश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि मनोज कल्याण की बड़ी बेटी से शादी करना चाहता था और वारदात से तीन सप्ताह पहले हुई युवती की शादी से नाराज था।
विज्ञापन


बताया गया है कि मनोज कल्याण की बेटी की शादी में बिना बुलाए पहुंच गया था, जिसका चालक व उसकी पत्नी ने विरोध किया था। इसी का बदला लेने के लिए उसने यह कदम उठाया। पुलिस मुख्य आरोपी मनोज की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूलरूप सेे पिसावा, अलीगढ़ निवासी कल्याण सिंह कई वर्ष से पांच बेटियों और एक बेटे के साथ ग्रेटर नोएडा में रहता था औरकिराये पर कार चलाता था। कल्याण ने बड़ी बेटी का विवाह बुलंदशहर में किया था।

इसके तीन सप्ताह बाद कल्याण का शव सिटी पार्क के पास कार से बरामद किया गया था। पीड़ित परिजनों ने भोंडसी, हरियाणा निवासी रिश्तेदार के बेटे मनोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

छानबीन के दौरान पता चला कि मनोज का अलीगढ़ निवासी ममेरा भाई गवेश भी वारदात में शामिल था। इसके बाद से पुलिस दोनों आरोपियों को तलाश रही थी। सोमवार को एक सूचना पर पुलिस ने आरोपी गवेश को धर दबोचा।


गवेश ने बताया कि  वारदात के दिन मनोज उसेे एक कार्यक्रम में शामिल होने के बहानेे अलीगढ़ से कार में लाया था। एसएसआई गंगा सहाय सत्संगी ने बताया कि कल्याण की बेटी की शादी में बिन बुलाए पहुंचने पर उसने और उसकी पत्नी ने मनोज को धमकाया था। वारदात की रात आरोपी मनोज गवेश को लेकर पहुंचा और सिटी पार्क पर शराब की टूटी हुई बोतल से हमला कर कल्याण सिंह की हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed