{"_id":"3b183d111750a3f96001bc9079d5c1de","slug":"one-held-with-850-gm-charas","type":"story","status":"publish","title_hn":"850 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
850 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 31 May 2014 03:52 PM IST
विज्ञापन
अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने 850 ग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी ओल्ड फरीदाबाद में चरस की सप्लाई करने आया था। अपराध शाखा के इंचार्ज एसआई अजय कुमार के मुताबिक, बृहस्पतिवार को सूचना मिली थी कि एक युवक ओल्ड फरीदाबाद में चरस की सप्लाई करने आने वाला है।
सूचना के आधार पर टीम ने नाकाबंदी करके युवक को पकड़ लिया। उसके पास से हजारों रुपयों की 850 ग्राम चरस बरामद हुई।
आरोपी की पहचान सोनू के रूप में हुई, जोकि मथुरा के मीना नगर कॉलोनी का निवासी है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे हाईवे स्थित मैनहेटन मॉल के पास चरस सप्लाई करनी थी।
विज्ञापन