फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   one died in fight to make girl as a girl friend in delhi

लड़की पर बना रहा था दोस्ती का दबाव, झगड़ा, एक की मौत

Sun, 26 Mar 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 26 Mar 2017 12:10 AM IST
सार


परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा- रेलिंग से गिरा

विज्ञापन
one died in fight to make girl as a girl friend in delhi

विस्तार

अलीपुर के त्रिवेणी कॉलोनी में लड़की से दोस्ती पर दबाव को लेकर हो रहे दो परिवारों के बीच झगड़े के दौरान लड़की के चाचा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पीड़ित परिजनों ने युवक और उसके परिवार वालों पर पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मरने वाला शख्स दिमागी रूप से कमजोर था। उसे मिर्गी का दौरा पड़ता था। उसकी रेलिंग से गिरकर मौत हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात अस्पताल से त्रिवेणी कॉलोनी में एक शख्स की पहली मंजिल से गिरकर मौत की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान 43 वर्षीय सुंदर के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार वालों ने बताया कि झगड़े के दौरान पड़ोस में रहने वाले एक युवक व उसके परिवार ने सुंदर की पीट-पीटकर हत्या की है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की तो पता चला कि सुंदर मानसिक रूप से बीमार था। उसे मिर्गी की बीमारी थी। वह अक्सर लोगों को पत्थर मारता था, जिस कारण परिवार के लोग उसे पहली मंजिल के एक कमरे में बंद करके रखते थे।

‘हाथ छूटने से नीचे गिरा’

one died in fight to make girl as a girl friend in delhi

इसी परिवार में 19 वर्ष की लड़की है। लड़की के भाई व पिता का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला 21 वर्षीय साहिल अक्सर लड़की पर दोस्ती का दवाब डालता था। इस को लेकर शुक्रवार रात दोनों परिवारों के बीच झगड़ा हो रहा था।

लड़की के भाई का दावा है कि झगड़े के दौरान युवक के परिवार वालों ने सुंदर की पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, आसपास के लोगों ने बताया कि झगड़े के दौरान सुंदर पहली मंजिल से कूदने की धमकी दे रहा था।

उसके बाद वह रेलिंग पकड़कर लटक गया। इस दौरान हाथ छूटने से वह नीचे गिर गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां तीन घंटे के इलाज के बाद उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed