Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambulance driven despite objections; driver's negligence claims a young woman's life

Ambala News: मना करने पर भी दाैड़ाई एंबुलेंस, चालक की लापरवाही ने छीनी युवती की जिंदगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Ambulance driven despite objections; driver's negligence claims a young woman's life
अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन एंबुलेंस चालक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। बीमार नानी को दिल्ली छोड़कर घर लौट रही दो चचेरी बहनें सड़क हादसे का शिकार हो गई। आरोप है कि निजी एंबुलेंस चालक तेज रफ्तार से वाहन चलाने के साथ-साथ मोबाइल से वीडियो बनाने में भी व्यस्त था। बार-बार टोकने के बावजूद उसने न तो रफ्तार कम की और न ही लापरवाही छोड़ी। वीरवार तड़के एनएच-44 पर कालका चौक के पास एंबुलेंस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे अज्ञात भारी वाहन से जा टकराई। हादसे में एंबुलेंस में सवार एक युवती की मौत हो गई, जबकि उसकी चचेरी बहन और चालक घायल हो गए।
पुलिस ने घायल युवती प्रीति सैनी की शिकायत पर एंबुलेंस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जालंधर निवासी प्रीति सैनी ने पुलिस को बताया कि 18 नवंबर की शाम वह अपनी बीमार नानी सत्या देवी को एंबुलेंस से दिल्ली स्थित रिश्तेदार के घर छोड़ने गई थी। नानी को वहां छोड़ने के बाद 18 और 19 नवंबर की रात करीब एक बजे वह अपनी चचेरी बहन साया के साथ एंबुलेंस से जालंधर लौट रही थी। एंबुलेंस चालक रित्विक पांडेय निवासी बस्ती, उत्तर प्रदेश वाहन चला रहा था।
विज्ञापन

प्रीति के अनुसार, वापसी के दौरान चालक तेज गति और लापरवाही से एंबुलेंस चला रहा था। वह रास्ते में मोबाइल फोन से वीडियो भी बना रहा था। दोनों बहनों ने उसे कई बार ऐसा करने से रोका और रफ्तार कम करने के लिए कहा। सोनीपत के पास एक ढाबे पर रुकने के दौरान भी उसे समझाया गया, लेकिन चालक ने उनकी बात अनसुनी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
टक्कर के बाद एंबुलेंस में फंस गई थी युवती
प्रीति के अनुसार, वीरवार तड़के करीब साढ़े चार बजे कालका चौक के पास हाईवे पर चालक एंबुलेंस से नियंत्रण खो बैठा और वाहन आगे चल रहे अज्ञात भारी वाहन से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और साया अंदर फंस गई। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक माैके से भाग निकला था। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर डायल 112 और गश्ती पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायल प्रीति और चालक रित्विक को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, एंबुलेंस में फंसी साया को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

---
डॉक्टरों से फिटनेस प्रमाणित होने के बाद पुलिस ने अस्पताल में उपचाराधीन प्रीति के बयान दर्ज किए। एंबुलेंस चालक रित्विक पांडेय के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 125(ए), 281 और 106 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
- कुलदीप सिंह, थाना प्रभारी, बलदेव नगर।

अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन एंबुलेंस चालक। संवाद

अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन एंबुलेंस चालक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed