OLX पर सामान खरीदने से पहले जरूर पढ़ लें ये खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस के वाहन चोरी निरोधक दस्ते ने एक ऐसे ठग को गिरफ्तार किया है, जो नकली कागजातों के आधार पर अपनी महंगी लग्जरी एसयूवी गाड़ी को ओएलएक्स के जरिये बेच देता था।
बाद में उसी रात को डुप्लीकेट चाबी से कार लेकर रफूचक्कर हो जाता था। शातिर ठग कार बेचते समय अपनी नकली आईडी और यहां तक कि कार पर नंबर प्लेट भी नकली ही लगाकर बेच देता था।
कार गायब होने पर जब पीड़ित थाने में रिपोर्ट लिखाने जाता तो उसे अपने साथ हुए इस फरेब का पता चलता था। आरोपी कई लोगों के साथ ठगी कर चुका है।
पिता भारतीय सेना से कैप्टन से हुए हैं रिटायर
पुलिस ने आरोपी के पास से एक महिंद्रा एक्सयूवी 500 गाड़ी, एक लैपटॉप, मोबाइल फोन, नकली आईडी, आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया है। पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान मिंटू कुमार (22) चरखी दादरी, भिवानी (हरियाणा) के रूप में हुई है।
आरोपी ने बीसीए किया हुआ है और इसके पिता दिलीप सिंह भारतीय सेना से कैप्टन रिटायर हैं। पुलिस उपायुक्त के मुताबिक, पिछले दिनों उन्हें इस हेराफेरी का पता चला था।
मामले की छानबीन के लिए टीम बनाकर जांच के लिए लगा दी गई थी। छानबीन के दौरान मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी द्वारका इलाके में आने वाला है। सूचना के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।
मिंटू ऐसे देता था वारदात को अंजाम
आरोपी मिंटू ने खुलासा किया कि बीसीए करने के बाद गुड़गांव में अपना व्यवसाय शुरू किया। इसमें भारी नुकसान होने के बाद कर्ज हो गया। ऐसे में ठगी की योजना तैयार की।
मिंटू ने एक महिंद्रा एक्सयूवी 500 गाड़ी खरीदी। अपने कम्प्यूटर ज्ञान का इस्तेमाल करते हुए उसने गाड़ी की नकली आरसी और अन्य कागजात तैयार किए।
फिर उसमें एक जीपीएस सिस्टम लगा दिया। इसके बाद ओएलएक्स पर गाड़ी बेचने के लिए विज्ञापन दे देता था। नकली कागजात और नकली नंबर प्लेट के आधार पर अपनी गाड़ी को बेच देता था। बाद में उसी रात जीपीएस की मदद से कार को ट्रेेस कर नकली चाबी से वापस ले आता था।